Advertisement · Scroll to continue
  • होम
  • मनोरंजन
  • एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, संगम में करेंगी पिंडदान

एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, संगम में करेंगी पिंडदान

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. 24 जनवरी की शाम को ममता संगम पर पिंडदान करेंगी. उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम शाम 6 बजे किन्नर अखाड़े में होगा.

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Actress Mamta Kulkarni
  • January 24, 2025 5:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. 24 जनवरी की शाम को ममता संगम पर पिंडदान करेंगी. उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम शाम 6 बजे किन्नर अखाड़े में होगा. ममता ने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरि से भी मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

25 साल बाद भारत लौटी

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेत्री को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सालों बाद उन्हें भारत में देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, अभिनेत्री के फैंस में भी खुशी देखी गई। माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने इन सभी अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने आई हैं।

Advertisement · Scroll to continue

1990 के दशक में लोकप्रिय थीं

आपको बता दें कि ममता 1990 के दशक में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें आशिक आवारा, विलेन, बाजी, कर्ण अर्जुन और दिल है कि मानता नहीं जैसी फिल्में शामिल हैं। ममता ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती थीं

फिल्म इंडस्ट्री में वह अपनी बोल्ड इमेज के लिए भी जानी जाती थीं और कुछ फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिससे दर्शकों के बीच विवाद पैदा हो गया। इसके अलावा 2000 के दशक में ममता का नाम कुछ कानूनी मामलों और विवादों से भी जुड़ा, जिसमें ड्रग कारोबार से जुड़ी खबरें भी शामिल हैं। इसके चलते उनके करियर में अचानक गिरावट आई और वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने लगीं।

 

यह भी पढ़ें :-

अक्षय कुमार ने डबल कीमत पर बेचा मुंबई का अपार्टमेंट, स्काई फोर्स को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

अमूल दूध पीने वालों के लिए राहत भरी खबर, 1 रुपये प्रति लीटर कम की गई कीमतें