• होम
  • मनोरंजन
  • इस दिन होगी Aashiqui 3 रिलीज, कार्तिक आर्यन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे आयुष्मान खुराना

इस दिन होगी Aashiqui 3 रिलीज, कार्तिक आर्यन के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे आयुष्मान खुराना

सिनेमा लवर्स के लिए ‘आशिकी’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है। वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की दो सफल फिल्मों के बाद अब तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 'आशिकी' का पहला भाग 1990 में रिलीज हुआ था, अब लगभग 12 साल बाद ‘आशिकी 3’ आने वाली है।

Aashiqui 3 kartik aaryan, ayushmann khurrana
  • February 16, 2025 10:32 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

मुंबई: सिनेमा लवर्स के लिए ‘आशिकी’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है। वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की दो सफल फिल्मों के बाद अब तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर ‘आशिकी 3’ दिवाली 2025 पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘थामा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो राइजिंग सुपरस्टार्स की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

कार्तिक आर्यन का लुक

फिल्म ‘आशिकी’ का पहला भाग 1990 में रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके बाद 2013 में ‘आशिकी 2’ आई, जिसने भी जबरदस्त सफलता हासिल की। अब लगभग 12 साल बाद ‘आशिकी 3’ आने वाली है। हाल ही में जारी हुए टीजर में कार्तिक आर्यन एक लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाना सुनाई देता है, जो पहली ‘आशिकी’ फिल्म का मशहूर गीत है। इसे नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रीलीला मुख्य भूमिका में होंगी।

फिल्म थामा से टक्कर

दूसरी ओर, दिवाली 2025 को ही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज होने जा रही है। पहली बार यह जोड़ी साथ नजर आएगी, जिसे लेकर पहले से ही फैंस के बीच उत्साह है। दोनों ही सितारे आज की पीढ़ी के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं। ऐसे में दिवाली 2025 पर यह क्लैश दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है। हालांकि अभी इन फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन को लेकर आगे की जानकारियां आनी बाकी हैं, लेकिन दोनों फिल्मों की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत मामले होगी सुनवाई, पिता बोले- दोषी पकड़ा जाएगा तब लेंगे राहत की सांस