Home > मनोरंजन > ‘गजनी’ के विलेन को याद कर भावुक हुए आमिर खान, बोले- ‘उन्होंने फिल्म को यादगार बना दिया’

‘गजनी’ के विलेन को याद कर भावुक हुए आमिर खान, बोले- ‘उन्होंने फिल्म को यादगार बना दिया’

Aamir Khan: आमिर खान ने एक्टर प्रदीप रावत के 74 साल की उम्र में निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने 'गजनी' और 'लगान' में प्रदीप रावत के निडर अभिनय को याद किया.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 5, 2026 6:34:45 PM IST



बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपने को-स्टार प्रदीप रावत को याद किया, जिनकी 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया था. सुपरस्टार आमिर खान ने ‘लगान’ और ‘गजनी’ को-स्टार को एक निडर परफॉर्मर बताया, जिनके काम ने इंडियन सिनेमा पर गहरा असर डाला.

आमिर खान ने क्या कहा?

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए, आमिर खान ने अपने को-एक्टर दिवंगत प्रदीप रावत के खतरनाक ‘गजनी’ फिल्म के रोल की तारीफ की और इसे स्क्रीन पर सबसे यादगार विलेन की परफॉर्मेंस में से एक बताया. उन्होंने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर वह बहुत डेडिकेटेड और निडर थे. प्रदीप जी ने ‘गजनी’ में टाइटल रोल किया था. मुझे लगता है कि यह हमारे सिनेमा के सबसे जबरदस्त स्क्रीन विलेन में से एक था. उनके बिना यह फिल्म नहीं चलती.’

लगान फिल्म को भी किया याद

आमिर खान ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ में देवा सिंह सोढ़ी के रोल में प्रदीप रावत की परफॉर्मेंस के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘वह देवा सिंह सोढ़ी में अपना फ्लेवर लेकर आए थे. मुझे नहीं लगता कि कोई इतने स्वैग के साथ सोढ़ी का रोल कर सकता था. वह एक वर्सेटाइल एक्टर थे. उनके जाने की खबर सुनकर दुख हुआ.’

प्रदीप रावत का फिल्मी करियर

हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों के अलावा प्रदीप रावत कन्नड़, मलयालम, बंगाली, भोजपुरी और नेपाली सिनेमा में भी दिखे. उनकी फिल्मों में ‘सरफ़रोश’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘राउडी राठौर’, ‘वीरम’, ‘मार्केट राजा MBBS’, ‘सिंह इज़ ब्लिंग’, ‘गुलु गुलु’ और ‘छावा’ शामिल हैं. प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म 2025 में ‘छावा’ में आई , जिसमें उन्होंने येसाजी कंक का रोल किया था. 

Advertisement