Home > मनोरंजन > जुलाई में रिलीज होंगी 7 बड़ी हिंदी फिल्में, एक तो तोड़ सकती है धुरंधर के कमाई का रिकॉर्ड

जुलाई में रिलीज होंगी 7 बड़ी हिंदी फिल्में, एक तो तोड़ सकती है धुरंधर के कमाई का रिकॉर्ड

7 Bollywood Films Releasing This July: जुलाई 2026 में हिंदी थिएटर में कई फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें अल्फा, धमाल 4, बेबी डू डाई डू और कई ड्रामा, थ्रिलर और फैमिली एंटरटेनर शामिल हैं.

By: Divyanshi Singh | Published: June 30, 2026 10:00:44 PM IST



7 Bollywood Films Releasing This July: यह जुलाई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने सिनेमाघरों में कई बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. कॉमेडी, एक्शन, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, सोशल ड्रामा और पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों की भरमार रहेगी. अजय देवगन (Ajay Devgn), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जैसे सितारों की मौजूदगी इस महीने को और भी खास बनाती है. आइए जानते हैं जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों की पूरी सूची.

अल्फा (Alpha)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल अल्फा (Alpha) YRF Spy Universe की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है. इसका निर्देशन शिव रवैल (Shiv Rawail) ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) को भारत की पहली देसी हिटवुमन क्राइम-कॉमेडी थ्रिलर बताया जा रहा है. यह फिल्म मनोवैज्ञानिक रोमांच और डार्क ह्यूमर का अनोखा मिश्रण पेश करेगी. फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत (Nachiket Samant) ने किया है. इसमें हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), सिकंदर खेर (Sikandar Kher), चंकी पांडे (Chunky Panday) और सीमा पाहवा (Seema Pahwa) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

धमाल 4 (Dhamaal 4)

रिलीज डेट: 10 जुलाई 2026

लोकप्रिय धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इंद्र कुमार (Indra Kumar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ अरशद वारसी (Arshad Warsi), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जावेद जाफरी (Javed Jaffrey), रवि किशन (Ravi Kishan), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra), उपेंद्र लिमये (Upendra Limaye), अंजलि आनंद (Anjali Anand), संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) और ईशा गुप्ता (Esha Gupta) नजर आएंगे.

द इंडिया स्टोरी (The India Story)

रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026

द इंडिया स्टोरी (The India Story) एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन चेतन डीके (Chetan DK) ने किया है. फिल्म में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), तृषा सरदा (Trisha Sarda), मुरली शर्मा (Murali Sharma), मनीष वाधवा (Manish Wadhwa), अतुल तिवारी (Atul Tiwari), कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) और श्याम मशालकर (Shyam Mashalkar) प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main)

रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026

मिलाप जावेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी तेरा यार हूं मैं (Tera Yaar Hoon Main) एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा फिल्म है, जिसमें रोमांस और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा. फिल्म में अमन इंद्र कुमार (Aman Indra Kumar), आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma), परेश रावल (Paresh Rawal), जॉनी लीवर (Johnny Lever), सुप्रिया पिलगांवकर (Supriya Pilgaonkar) और मृणाल कुलकर्णी (Mrinal Kulkarni) अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

इंद्रजाल (Indrajal)

रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026

पौराणिक कथाओं पर आधारित इंद्रजाल (Indrajal) को घने जंगलों और रहस्यमयी गुफाओं में फिल्माया गया है, जिससे इसकी कहानी को भव्य रूप दिया जा सके. फिल्म का निर्देशन जगेश्वर ललिता धोबले (Jageshwar Lalita Dhoble) ने किया है. इसमें महेश निकम (Mahesh Nikam), शनाया त्रिपाठी (Shanaya Tripathi), यशराज डिंबल (Yashraj Dimble) और किरण माने (Kiran Mane) प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aayegi)

रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026

एक भव्य शादी समारोह की पृष्ठभूमि पर आधारित दुल्हनिया ले आएगी (Dulhaniya Le Aayegi) एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन आकाशादित्य लामा (Akashaditya Lama) ने किया है. फिल्म में खुशाली कुमार (Khushalii Kumar), महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) और पियूष मिश्रा (Piyush Mishra) महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

जुलाई 2026 में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और पौराणिक कथाओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. ऐसे में यह महीना बॉक्स ऑफिस और फिल्म प्रेमियों दोनों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है.

Advertisement