दिल्ली में भाजपा 27 साल का सूखा खत्म कर सत्ता में लौटी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां देखें कौन कहां से जीता और कौन हारा.
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म कर बीजेपी सत्ता में वापसी की है। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। आप के लिए नतीजे इतने बुरे साबित हुए कि आम आदमी पार्टी के सभी कद्दावर नेता हार गए। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा से हार गए। किसी तरह सीएम आतिशी ने कालकाजी सीट जीतकर पार्टी की लाज बचाई है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी को बहुमत से ज्यादा 48 सीटें मिली हैं, वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला है।
विधानसभा AAP BJP
करावल नगर मनोज त्यागी कपिल मिश्रा (23355 वोट से जीत)
घोंडा गौरव शर्मा अजय महावर (26058 वोट से जीत)
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान मोहन सिंह बिष्ट (17578वोट से जीत)
सीलमपुर जुबैर चौधरी (42477 वोट से जीत) अनिल गौड़
गांधी नगर नवीन चौधरी अरविंदर सिंह लवली (12748 वोट से जीत)
शाहदरा जितेंद्र सिंह शंटी संजय गोयल( 5178 वोट से जीत)
कृष्णा नगर विकास बग्गा अनिल गोयल (19498 वोट से जीत)
लक्ष्मी नगर बी.बी. त्यागी अभय वर्मा (11542वोट से जीत)
विश्वास नगर दीपक सिंघला ओम प्रकाश शर्मा (25042वोट से जीत)
कोंडली कुलदीप कुमार (6293 वोट से जीत) प्रियंका गौतम
पटपड़गंज अवध ओझा रविंदर सिंह नेगी (28072 वोट से जीत)
त्रिलोकपुरी अंजना परचा रवि कांत (392 वोट से जीत)
नरेला दिनेश भारद्वाज राजकिरण खत्री (8596 वोट से जीत)
बवाना जय भगवान रविंदर इंद्राज सिंह (31475 वोट से जीत )
मुंडका जसबीर कराला गजेंद्र दराल (10550 वोट से जीत)
किराड़ी अनिल झा (21871वोट से जीत) बजरंग शुक्ला
सुल्तानपुर मुकेश कुमार अहलावत (17126 वोट से जीत) कर्णसिंह कर्म
मंगोलपुरी राकेश जाटव राजकुमार चौहान (6255वोट से जीत)
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेन्द्र गुप्ता (37816 वोट से जीत)
शालीमार बाग बंदना कुमारी रेखा गुप्ता (29595 वोट से जीत)
बादली अजेय यादव दीपक चौधरी (15163 वोट से जीत)
रिठाला मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा (29616 वोट से जीत)
आदर्श नगर मुकेश गोयल राज कुमार भाटिया (11482 वोट से जीत)
वजीरपुर राजेश गुप्ता पूनम शर्मा (11425 वोट से जीत)
त्रिनगर प्रीति तोमर तिलकराम गुप्ता (15896 वोट से जीत)
मॉडल टाउन अखिलेश पाटी त्रिपाठी अशोक गोयल (13415 वोट से जीत)
तिलक नगर जरनैल सिंह ( 11656वोट से जीत) श्वेता सैनी
चांदनी चौक पुनारदीप सिंह सवहनी( 16572वोट से जीत) सतीष जैन
मटिया महल आले मोहम्मद इकबाल (42724 वोट से जीत) दीप्ति इंदौरा
बल्लीमारान इमरान हुसैन(29823 वोट से जीत) कमल बागड़ी
शकूर बस्ती सत्येंद्र कुमार जैन करनैल सिंह (20998 वोट से जीत)
मादीपुर राखी बिड़लान कैलाश गंगवाल (10899 वोट से जीत)
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला मनजिंदर सिंह सिसरा (18190 वोट से जीत)
हरिनगर राज कुमारी ढिल्लों श्याम शर्मा (6632वोट से जीत)
बदरपुर राम सिंह नेता जी( 25888 वोट से जीत) नारायण दत्त शर्मा
जनकपुरी प्रवीन कुमार आशीष सूद (18766वोट से जीत)
उत्तम नगर पोश बाल्यान पवन शर्मा (29740वोट से जीत)
विकासपुरी महेन्द्र यादव डॉ. पंकज सिंह (12876 वोट से जीत )
नजफगढ़ तरुण यादव नीलम पहलवान (29009 वोट से जीत)
मटियाला सोमेश शौकीन संदीप सहरावत (28723वोट से जीत)
द्वारका विनय मिश्रा प्रद्युम्न राजपूत (7829 वोट से जीत)
पालम जगिंदर सोलंकी कुलदीप सोलंकी (8952वोट से जीत)
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज कैलाश गहलोत (11276 वोट से जीत)
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह (675वोट से जीत)
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर करतार सिंह तंवर (6239वोट से जीत)
देवली प्रेम चौहान (36680 वोट से जीत) दीपक तंवर (LJP)
अंबेडकर नगर अजय दत्त (4230 वोट से जीत) रमेश बिधूड़ी
संगम विहार दिनेश मोहनिया चंदन कुमार चौधरी (344 वोट से जीत)
तुगलकाबाद सही राम (14711वोट से जीत) रोहतास बिधूड़ी
बदरपुर राम सिंह (25888 वोट से जीत) नारायण दत्त शर्मा
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा रॉय (3188 वोट से जीत)
कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान नीरज बसोया (11048 वोट से जीत)
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय (2131 वोट से जीत)
आर.के. पुरम प्रमिला टोकस अनिल शर्मा (14453वोट से जीत)
बुराड़ी संजीव झा (20601 वोट से जीत) शैलेंद्र कुमार
महरौली नरेश यादव गजेन्द्र यादव (1782वोट से जीत)
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश सिंह वर्मा (4089 वोट से जीत)
पटेल नगर परवेश रतन (4049वोट से जीत ) राज कुमार आनंद
मोती नगर शिवचरण गोयल हरीश खुराना (11657 वोट से जीत)
राजेंद्र नगर दुर्गेश पाठक उमंग बजाज (1231वोट से जीत)
सदर बाजार सोम दत्त (6307वोट से जीत ) मनोज कुमार जिंदल
बाबरपुर गोपाल राय (18994वोट से जीत) अनिल वशिष्ठ
सीमापुरी वीर सिंह धींगान (10368वोट से जीत) कुमारी रिंकू
तिमारपुर सुरिंदर पाल सिंह सूर्य प्रकाश खत्री (1168 वोट से जीत)
रोहतास नगर सरिता सिंह जितेन्द्र महाजन (27902 वोट से जीत)
ओखला अमानतुल्लाह खान (23639 वोट से जीत) मनीष चौधरी
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह काडियान(2029वोट से जीत) भुवन तंवर
करोल बाग विशेष रवि (7430 वोट से जीत) दुष्यंत कुमार गौतम
नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन मनोज शौकीन (26251 वोट से जीत)
कालकाजी आतिशी (3521 वोट से जीत) रमेश बिधूड़ी
Also Read – इधर बीजेपी का CM लेगा शपथ, उधर तिहाड़ जेल जाएंगे केजरीवाल! जानें अगले 7 दिनों में दिल्ली में क्या होगा
अब मुझे सौंपो पार्टी! केजरीवाल के घर पहुंचीं आतिशी ने ये क्या मांग लिया, AAP में बड़ी फूट