• होम
  • चुनाव
  • उदयपुर: चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम संस्कार में पहुंचे विश्वराज सिंह, लक्ष्यराज ने जैसे देखा तुरंत…

उदयपुर: चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के अंतिम संस्कार में पहुंचे विश्वराज सिंह, लक्ष्यराज ने जैसे देखा तुरंत…

नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए महासतिया पहुंचे हुए थे। लक्ष्यराज ने जब उन्हें देखा तो हाथ जोड़ लिया। उनके साथ शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर भी मौजूद थे।

Lakshyaraj Singh-Vishwraj Singh
inkhbar News
  • March 17, 2025 4:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

उदयपुर/जयपुर। राजस्थान के उदयपुर के मेवाड़ राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का आज-सोमवार को अंतिम संस्कार हुआ। बेटे लक्ष्यराज सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बता दें कि अरविंद का कल-रविवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया था।

विश्वराज सिंह भी शामिल हुए

नाथद्वारा के विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए महासतिया पहुंचे हुए थे। लक्ष्यराज ने जब उन्हें देखा तो हाथ जोड़ लिया। उनके साथ शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर भी मौजूद थे।

4 महीने पहले हुआ था विवाद

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ (विश्वराज सिंह के पिता) का निधन हुआ था। उस वक्त सिटी पैलेस (उदयपुर) में धूणी दर्शन को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और विश्वराज सिंह के समर्थक आमने-सामने आ गए थे।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान में पटवारी के 1700 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट का ना करें इंतजार, ऐसे करें अप्लाई