दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर लोग राहुल गांधी को ट्रोल करने लगे हैं। दरअसल दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की बागडोर राहुल ने संभाल रखी थी। वो स्टार प्रचारक थे लेकिन कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 48 सीटें जीती है। आम आदमी पार्टी को 22 और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर लोग राहुल गांधी को ट्रोल करने लगे हैं। दरअसल दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की बागडोर राहुल ने संभाल रखी थी। वो स्टार प्रचारक थे लेकिन कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
सत्ता का खेल तो चलेगा
सरकारें आएंगी, जाएंगी,
पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेगी,
मगर कांग्रेस की 0 सीट रहनी चाहिए
हमारी हार अमर रहनी चाहिए#DelhiElectionResults pic.twitter.com/9GHW49ccLe— खुरपेंच (@khurpenchh) February 8, 2025
बता दें कि 2013 कांग्रेस दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई थी। तबसे हुए तीन चुनाव में पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस के वोटिंग प्रतिशत में सुधार हुआ है। कांग्रेस के नेता आम आदमी पार्टी की हार पर बेहद खुश दिख रहे हैं। 2020 के मुकाबले भाजपा के वोट प्रतिशत में 9% की बढ़ोतरी हुई है। AAP को 10% से वोट शेयर का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली लेकिन वोट शेयर 2 फीसदी बढ़ा है।
लगातार तीन चुनाव में 0 पाकर भी जो पार्टी खुश है , उसे कांग्रेस कहते हैं.#DelhiElectionResults #DelhiElection2025 #DelhiElections2025 #DelhiAssemblyElection2025
— Ajit Anjum (@ajitanjum) February 8, 2025
राहुल गांधी और प्रियंका ने दिल्ली में 58 रैलियां की लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाए। जहां-जहां राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने रैली की वहाँ कांग्रेस को बुरी हार मिली है। राहुल गांधी ने दिल्ली में 34 सीटों पर रैलियां की तो वहीं उनकी बहन ने 24 सीटों पर जनसभाएं की। राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस को खड़ा करने की पूरी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस की इस हार पर राहुल ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें फ्लॉप करार देते हुए हमेशा जीरो पर रहने वाला बताया जा रहा।
बीजेपी का नया चाणक्य! बिछाया ऐसा जाल, केजरीवाल-सिसोदिया सब निपट गए
दिल्ली और पंजाब की AAP अलग होगी! चुनाव हारे केजरीवाल की बात नहीं मानेंगे भगवंत मान, जल्द होगा खेला
वोटिंग से 4 दिन पहले मोदी ने फोड़ा ऐसा बम बर्बाद हो गई AAP, केजरीवाल के तख्तापलट की सबसे बड़ी वजह