दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का गेम खेल रही है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए वीडियो संदेश जारी किया है।
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर कहा है कि सुनने में आया है कि पुलिस के संरक्षण में बीजेपी के लोग खुलेआम पैसे और सामान बांट रहे हैं। ये वो पैसा है जो भाजपा के लोगों ने देश को लूटकर कमाया है।ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना, अपने वोट मत बेचना। जिसे मन हो वोट देना लेकिन उसे मत देना जो पैसे देकर खरीद रहा हो। ये लोग देशद्रोही हैं। गद्दार हैं। अपना वोट देशहित में देना।
#WATCH AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “…दिल्ली के चुनाव में डेढ़ महीने पहले ही खुलेआम पैसे और सामान पुलिस के संरक्षण में बांटा जा रहा है…ये इनके भ्रष्टाचार का पैसा है जो इन्होंने देश को लूटकर कमाया है…ये जो भी बांट रहे हैं उसे ले लो लेकिन एक बात याद रखना,… pic.twitter.com/Do9gUnQ7Ns
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।
लड़की को ऑटो में उठाकर ले गया ड्राइवर, संबंध बनाकर प्राइवेट पार्ट में भर दिया ब्लेड और पत्थर