• होम
  • चुनाव
  • इतने शांत शहर में ऐसी हिंसा… नागपुर में हुए बवाल पर भड़के सीएम फडणवीस, दिया बड़ा आदेश

इतने शांत शहर में ऐसी हिंसा… नागपुर में हुए बवाल पर भड़के सीएम फडणवीस, दिया बड़ा आदेश

औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा, आगजनी और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। इस दौरान DCP समेत कई लोग घायल हो गए हैं। पूरी खबर...

Devendra Fadnavis
inkhbar News
  • March 17, 2025 11:19 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नागपुर/मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा हुई है। नागपुर के महाल इलाके में सोमवार की शाम दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब के पुतले को जलाया था, जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुस्लिमों के बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ धार्मिक पुस्तकें भी जलाई हैं। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने प्रदर्शनकारियों पर पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। वहां खड़ी हुई दो जेसीबी मशीनों में भी आग लगा दी।

चार लोग हुए घायल

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हिंसा को रोकने के लिए लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें डीसीपी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

फडणवीस ने ये कहा

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से शाति बनाए रखने की अपील करता हूं। फडणवीस ने कहा कि मैं लगातार नागपुर के पुलिस-प्रशासन के संपर्क में हूं। नागपुर एक शांत शहर है। यहां इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। फडणवीस ने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों को स्थिति जल्द से जल्द सामान्य करना का आदेश दिया है। लोगों से अपील है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

यह भी पढ़ें-

हमसे नफरत करता है इस्लाम! मुस्लिम देशों से बदला लेने पर उतरे ट्रंप, तुरंत ले लिया बड़ा फैसला