Advertisement

महाराष्ट्र

अब संन्यास लेंगे महाराष्ट्र के चाणक्य! चुनाव में करारी हार के बाद शरद पवार ने कहा- मैं घर पर..

25 Nov 2024 09:38 AM IST

शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि विरोधी मेरे रिटायरमेंट का समय न बताएं।  शरद पवार ने कहा कि कल नतीजे घोषित हुए, आज मैं कराड में हूं। इस नतीजे के बाद कोई भी घर पर बैठ जाता। लेकिन मैं घर पर नहीं बैठूंगा।

महाराष्ट्र में बड़ा संवैधानिक संकट! पहले सरकार या विधानसभा, जानें अब क्या होगा?

25 Nov 2024 08:25 AM IST

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सरकार बनाने की कोई समय सीमा नहीं है। यह सीमा केवल आयोग के लिए थी, जिसमें 26 नवंबर से पहले नई विधानसभा के लिए सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराना जरूरी था। चुनाव के बाद नए सदस्य चुन लिए गए हैं। इससे पहले भी विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होता था।

महाराष्ट्र चुनाव में फिसड्डी साबित होने के बाद पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर खिसियाए संजय राउत, कह दी बड़ी बात

24 Nov 2024 15:12 PM IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महाराष्ट्र में दलबदल करने वाले नेताओं के मन से कानून का डर खत्म कर दिया है। राउत ने दावा किया कि अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला न करके चंद्रचूड़ ने दलबदल के लिए दरवाजे और खिड़कियां खुली रखीं।

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, कौन होगा मुख्यमंत्री और डीप्टी सीएम?

24 Nov 2024 14:36 PM IST

महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल हो सकता है। शुरुआत में महाराष्ट्र में सिर्फ मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इसको लेकर महायुति में बैठकें हो रही हैं।

मराठा शिंदे और अभिमन्यु फडणवीस के बीच फंसा महाराष्ट्र सीएम पद का पेंच, किसके सिर सजेगा ताज?

24 Nov 2024 09:50 AM IST

महाराष्ट्र में सीएम के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि जिसके पास ज्यादा सीटें होंगी, वही सीएम बनेगा। उन्होंने कहा कि महायुति के तीनों घटक दलों के नेता मिल बैठकर इस पर फैसला लेंगे। देवेंद्र फडणवीस भी कुछ ऐसा ही कह रहे हैं। उनका भी कहना है कि सीएम पद पर फैसला मिल बैठकर लिया जाएगा।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: स्वरा भास्कर ने पति की हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा, फहाद बोले EC जाऊंगा

24 Nov 2024 08:01 AM IST

स्वरा भास्कर ने अपने पति की इस करारी हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा ने अपनी पति की हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया और सोशल मीडिया पर अपने पति की एक फोटो शेयर की जो मिनटों में वायरल हो गया।

महाराष्ट्र में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, कहा- ये जीत….

23 Nov 2024 17:01 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा है, विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे!

महाराष्ट्र: मौलाना नोमानी ने BJP को जिताया, चुनाव परिणाम आते ही हुआ पर्दाफाश!

23 Nov 2024 16:51 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे शनिवार को आ गए, लेकिन चुनाव के दौरान इस्लामिक उपदेशक और मौलवी सज्जाद नोमानी द्वारा जारी किए गए फतवे का असर नहीं दिखा। बिहार, महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान सज्जाद नोमानी का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह मुस्लिम समुदाय से कांग्रेस-सेना-एनसीपी गठबंधन को वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब बीजेपी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मौलाना सज्जाद नोमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

फिर से राजनीति में फिसड्डी साबित हुए राहुल! मराठाओं ने कांग्रेस का कचूमर निकाल दिया

23 Nov 2024 16:28 PM IST

इस चुनाव में असली टेस्ट तो राहुल गांधी का हुआ। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में 48 सीटों पर लड़ी कांग्रेस 30 सीट जितने में कामयाब हुई थी। हालांकि विधानसभा में कांग्रेस अपना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई।

राहुल ने महाराष्ट्र में डुबोई MVA की लुटिया; जहां-जहां की चुनावी सभा, वहां हुआ बंटाधार

23 Nov 2024 16:21 PM IST

एमवीए गठबंधन के बड़े नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जादू और दांव इस चुनाव में काम नहीं आया। इसका अंदाजा इस बात से भी लगता है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने प्रचार किया, वहां एमवीए के उम्मीदवार पिछड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement