नई दिल्ली। गर्मी के ज्यादा बढ़ने के कारण से दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में गर्मी को कम करने के लिए जोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेखा का कहना है कि सबसे पहले दिल्ली में ही गर्मी को लेकर तैयारी की जानी चाहिए। रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट में भी इस पर विस्तृत चर्चा की है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के हर रास्ते में कूलिंग शेल्टर होने चाहिए। गर्मी को देखते हुए रेखा सरकार ने 3000 वाटर कूलर लगाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि गर्मी को दूर करने के लिए ग्रीन रूफ भी बहुत अच्छा समाधान है। रेखा ने बताया कि हम मौसम विभाग के साथ मिलकर हीट अलर्ट भी जारी करने वाले हैं। अस्पतालों में हीट वेव वार्ड बनाए जाएंगे। वहां पर ट्रेंड स्टाफ रहेगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा मित्र के रूप में बड़ी सेना तैयार की थी। जो कि पिछली सरकार ने 1800 आपदा मित्र नहीं लिए हैं लेकिन हमें आपदाओं से निपटने के लिए मित्र चाहिए।
आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर में संकल्प भवन में संकल्प गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान सीएम ने कहा है कि शिक्षा देश में प्रगति की सबसे बड़ी महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने कहा है कि छात्रावास देश भर की बेटियों को रहने और सिविल सेवाओं की तैयारी करने का अवसर देने के लिए है।
सीएम रेखा गुप्ता ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि देवतुल्य जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुनना जरूरी है। हर मुद्दे पर त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जनकल्याण और जनसेवा के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित है। हर नागरिक का सम्मान करना, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना और समस्याओं का जल्दी समाधान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़े : पूरी दुनिया शोक में डूबी,पोप फ्रांसिस का 88 की उम्र में निधन, वेटिकन में ली अंतिम सांस