दिल्ली चुनाव में AAP के लगभग सभी बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी में नंबर-2 माने जाने वाले मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर शिकस्त झेलनी पड़ी है।
नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का वनवास खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव 2025 के परिणाम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस बीच सियासी गलियारों में बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अब फिर से तिहाड़ जेल जाएंगे। उन्होंने कहा है कि इधर दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। वहीं, केजरीवाल तिहाड़ जाने की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली चुनाव में AAP के लगभग सभी बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी में नंबर-2 माने जाने वाले मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके साथ ही सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को भी हार झेलनी पड़ी है।
गौरतलब है कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।
इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह