• होम
  • चुनाव
  • दिल्ली हारे केजरीवाल की इस AAP नेता की कुर्सी पर नजर! कांग्रेस नेताओं ने ही खोल दी पोल

दिल्ली हारे केजरीवाल की इस AAP नेता की कुर्सी पर नजर! कांग्रेस नेताओं ने ही खोल दी पोल

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी शिकस्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ महीनों पहले तक जहां अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली में हराना लगभग ना-मुमकिन सा लग रहा था लेकिन चुनाव में....

Arvind Kejriwal-Bhagwant Mann
inkhbar News
  • February 25, 2025 10:42 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब राज्यसभा सांसद बन सकते हैं, ऐसा पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं का दावा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही पंजाब से राज्यसभा के सांसद बनेंगे, उनके लिए AAP सांसद संजीव अरोड़ा अपनी सीट खाली करेंगे।

AAP की हार अभी भी है चर्चा का विषय

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी शिकस्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ महीनों पहले तक जहां अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली में हराना लगभग ना-मुमकिन सा लग रहा था लेकिन चुनाव में बीजेपी ना सिर्फ आम आदमी पार्टी को धूल चटाई बल्कि केजरीवाल समेत ‘आप’ के कई बड़े दिग्गज नेताओं को भी विधानसभा नहीं पहुंचने दिया।

22 विधानसभा सीटें ही जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

रेखा गुप्ता भी जीने लगीं लग्जरी लाइफ! दावा- सीएम बनते ही खरीदी 50 लाख की कार, जानें हकीकत