Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली चुनाव 2025: आज रात आएगी कांग्रेस की नई लिस्ट, 19 नामों का हो सकता है ऐलान

दिल्ली चुनाव 2025: आज रात आएगी कांग्रेस की नई लिस्ट, 19 नामों का हो सकता है ऐलान

दिल्ली चुनाव में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को उतारा गया है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने...

Advertisement
congress party
  • January 14, 2025 7:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस पार्टी की नई लिस्ट आज रात तक आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों का नाम होगा। नई लिस्ट को लेकर पार्टी में मंथन हो चुका है, सभी उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल किए जा चुके हैं। अब बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

राहुल गांधी ने फूंका बिगुल!

कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले 13 जनवरी से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान की शुरू कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने AAP के गढ़ सीलमपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

राहुल ने कहा कि मोदी और केजरीवाल दोनों नहीं चाहते कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को उनका हक़ मिले। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही समान भागीदारी और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठा रही है। आप सभी दिल्लीवासी इस फर्क को समझिए!

कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर

बता दें कि दिल्ली चुनाव में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस भी एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रखी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को उतारा गया है। ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत उम्मदीवार उतारे हैं।

यह भी पढ़ें-

Delhi Election 2025: राहुल गांधी निकले घर से बाहर, देखी लंदन-पेरिस वाली दिल्ली


Advertisement