Advertisement · Scroll to continue
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली चुनाव में अब तक 235 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 17 जनवरी है आखिरी तारीख

दिल्ली चुनाव में अब तक 235 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 17 जनवरी है आखिरी तारीख

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। हालांकि अभी तक बीजेपी ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि...

Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
Delhi Election 2025
  • January 15, 2025 11:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी इस वक्त अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। बुधवार को AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने अपना पर्चा भरा। अभी तक यानी 15 जनवरी की रात तक कुल 235 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

17 जनवरी है नामांकन की आखिरी तारीख

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। हालांकि अभी तक बीजेपी ने अपने सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि भाजपा अपनी आखिरी सूची कल जारी करेगी।

Advertisement · Scroll to continue

पांच फरवरी को सभी सीटों होगी वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

हार का डर या कुछ और.. चुनाव के बीच में AAP ने क्यों बदले दो प्रत्याशी?