• होम
  • चुनाव
  • दिल्ली में भी महाराष्ट्र वाला खेल करेगी BJP, राजधानी को मिलेगे दो डिप्टी CM! पार्टी नेताओं ने कह दी बड़ी बात

दिल्ली में भी महाराष्ट्र वाला खेल करेगी BJP, राजधानी को मिलेगे दो डिप्टी CM! पार्टी नेताओं ने कह दी बड़ी बात

बीजेपी देश की राजधानी को 'मिनी इंडिया' के तौर पर पेश करने में जुटी है। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच राय ली जा रही है।

Delhi Deputy CM
  • February 13, 2025 8:03 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। सरकार गठन को लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा है। मध्य प्रदेश राजस्थान और महाराष्ट्र की तर्ज पर दिल्ली में भी 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि पार्टी देश की राजधानी को ‘मिनी इंडिया’ के तौर पर पेश करने में जुटी है। यही वजह है कि नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं, इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच राय ली जा रही है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बना रही पार्टी

बुधवार को भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में दो मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। पार्टी इसके जरिए दिल्ली के जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसा देखने को मिला है, जब भाजपा ने 2 उपमुख्यमंत्री बनाकर समीकरणों को संतुलित किया है।

पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद सरकार का गठन होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के विचाराधीन है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पीएम मोदी के लौटने के बाद हीं होगा फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सदन का नेता चुना जाएगा, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा।

सीएम पद की दौड़ में भाजपा के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। इनमें प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके अलावा पूर्व दिल्ली भाजपा प्रमुख विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और मनजिंदर सिंह सिरसा, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे वरिष्ठ नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताए जा रहे हैं।

Also Read- औकात याद दिला दी! चुनाव हारे रमेश बिधूड़ी का आग उगलना जारी, अब दे दिया ऐसा भड़काऊ बयान

उद्धव के साथ फिर हो गया खेला! शरद पवार ने डबल गेम में ऐसा फंसाया, राउत को आने लगे चक्कर