• होम
  • चुनाव
  • युवाओं के लिए भाजपा ने किया ऐसा ऐलान केजरीवाल के उड़ गए होश, बैठे-बैठे लगा दिया बड़ा आरोप

युवाओं के लिए भाजपा ने किया ऐसा ऐलान केजरीवाल के उड़ गए होश, बैठे-बैठे लगा दिया बड़ा आरोप

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया दी है।

Arvind Kejriwal-PM Modi
  • January 21, 2025 12:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना दूसरा संकल्प पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर KG से लेकर PG तक की पढ़ाई मुफ्त करने का वादा किया गया है। भाजपा ने अपने दूसरे संकल्प पत्र में युवा मतदाताओं को ध्यान में रखा है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया दी है।

मुफ्त शिक्षा बंद कर देगी भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने शिक्षा मुफ्त कर दी है। 18 लाख बच्चों के लिए शानदार शिक्षा का इंतजाम किया। अगर ये(BJP) लोग आ गए तो मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। संकल्प में ये लिख रहे हैं कि दिल्ली के स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा को बंद कर देंगे। इसमें लिखा है सरकारी संस्थाओं में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। स्कूलों में सभी को मुफ्त शिक्षा मिल रही है। इसका मतलब ये सबकी मुफ्त शिक्षा बंद करके जरूरतमंदो को देंगे मतलब लोग अब नेताओं के घर के चक्कर काटेंगे कि मेरा करा दो।

क्या है संकल्प पत्र में?

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को 15 हजार रुपये की मदद प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत हर महीने उन्हें 1 हजार रुपये का स्टायपेंड दिया जाएगा। ऑटो वालों के लिए ऑटो टैक्सी वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसमें 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। ऑटो ड्राइवर्स के बच्चों को छात्रवृति दी जाएगी। रेहड़ी-पटरी वालों को 4 लाख तक का लोन दिया जायेगा।

 

बीजेपी का दूसरा संकल्प पत्र जारी, दिल्ली में KG से लेकर PG तक की पढ़ाई अब मुफ़्त, छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1000