Bihar Hindi News : बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर आवारा कुत्ते ने दो भाइयों पर हमला कर दिया है। हमला करने के बाद कुत्ते ने दोनों भाइयों को लहूलुहान कर दिया है। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक बच्चे की तुरंत ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे को भर्ती कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चों के परिजनों ने रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लिया है।
यह घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर बम्बैया वार्ड-2 में शुक्रवार की सुबह हुई थी। आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे दो मासूम भाइयों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में आठ वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय भाई विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों बच्चे विजय साह और आरती देवी के पुत्र हैं।
मां आरती देवी ने दोनों को कुत्ते से बचाने के लिए दौड़ी लेकिन तब तक दोनों बच्चों को लहूलुहान कर दिया था। कोशिश करने के बाद भी आरती देवी अपने बच्चों को कुत्ते के हमले से बचा नहीं सकी। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दरभंगा भेज दिया था। वहीं दरभंगा जाते वक्त एक बच्चे की मौत हो गई।
अभिषेक प्राथमिक विद्यालय बेलसंडी में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। जिस दिन कुत्ते ने हमला किया उस दिन स्कूल की छुट्टी थी। मृतक दो भाई और दो बहनें हैं। अभिषेक की मौत के बाद दादा, पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद स्थानीय मुखिया ने परिजनों को सांत्वना दी। कुछ लोगों ने आवारा कुत्तों पर शिकंजा कसने और लोगों को कुत्ते से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
ये भी पढ़े : गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल, सनग्लास का करें प्रयोग