• होम
  • चुनाव
  • बिहार: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बिहार में नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। इस दौरान 7 विधायक मंत्री बने हैं। विधायक बनने वाले मंत्री सभी...

Cabinet expansion in Bihar
  • February 26, 2025 6:23 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सियासी हलचल हुई है। यहां बुधवार-26 फरवरी को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इस दौरान 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि मंत्री बनने वाले सभी विधायक बीजेपी के हैं। 7 में से 4 विधायक मिथिलांचल इलाके से ताल्लुक रखते हैं।

ये विधायक बने मंत्री

संजय सरावगी (विधायक दरभंगा)
सुनील कुमार- (विधायक बिहार शरीफ)
जीवेश मिश्रा (विधायक जाले)
राजू सिंह ( विधायक साहेबगंज)
मोतिलाल प्रसाद (विधायक रीगा)
कृष्ण कुमार उर्फ मंटू (विधायक अमनौर)
विजय मंडल (विधायक सिकटी)

बता दें कि बिहार की एनडीए सरकार का 13 महीने में यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है। नीतीश कुमार सरकार में अब 36 मंत्रीहो गए हैं। जिनमें भाजपा के 21, जेडीयू के 13 और हम के एक मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक भी मंत्री हैं।

Tags

bihar news