• होम
  • चुनाव
  • 72 फीसदी लोग नीतीश से नाराज! बिहार में अबकी बार तेजस्वी बनेंगे CM, सर्वे में बड़ा खुलासा

72 फीसदी लोग नीतीश से नाराज! बिहार में अबकी बार तेजस्वी बनेंगे CM, सर्वे में बड़ा खुलासा

सर्वे में बिहार चुनाव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है। सर्वे के मुताबिक करीब 72 फीसदी लोग बिहार सरकार से नाराज हैं। इनमें से 50 फीसदी लोग सत्ता में बदलाव चाहते हैं। वहीं...

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav
  • March 1, 2025 8:42 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

पटना/नई दिल्ली। बिहार में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राज्य में सियासी सगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। इस बीच सी-वोटर का एक लेटेस्ट सर्वे आया है। इस सर्वे में बिहार चुनाव को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है। सर्वे के मुताबिक करीब 72 फीसदी लोग बिहार सरकार से नाराज हैं। इनमें से 50 फीसदी लोग सत्ता में बदलाव चाहते हैं। वहीं, 22 फीसदी लोग नाराज तो हैं लेकिन वो बदलाव नहीं चाहते हैं।

नीतीश की लोकप्रियता में भारी गिरावट

सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में काफी कमी आई है। बिहार के 41 फीसदी लोग अब तेजस्वी यादव को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं, सिर्फ 18 फीसदी लोग नीतीश कुमार को फिर से सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। सर्वे में 15 फीसदी लोगों ने प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है। वहीं, 8 फीसदी लोग सम्राट चौधरी और 4 फीसदी लोग चिराग पासवान को सीएम के पद पर देखना चाहते हैं।

साल के आखिरी में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि 2025 के आखिरी में बिहार में विधानसभा के चुनाव होंगे। इससे पहले 2020 के चुनाव की बात करें तो उसमें बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को जीत मिली थी। वहीं, विपक्षी महागठबंधन महज कुछ सीटों से पीछे रह गया था। आइए जानते हैं कि 2020 के चुनाव में किस दल को कितनी सीटें मिली थीं…

2020 का परिणाम

बीजेपी- 74 सीट
जेडीयू- 43 सीट
वीआईपी- 4 सीट
हम- 4 सीट
राजद- 75 सीट
कांग्रेस- 19 सीट
सीपीआई (एमएल)- 12 सीट
AIMIM- 5 सीट

यह भी पढ़ें-

बिहार: नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार, बीजेपी के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Tags

bihar news