गुजरात चुनाव:
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। करीब 2 करोड़ मतदाता 89 सीटों पर 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजराती मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा है कि वोटर रोजगार, सस्ती गैस और कर्जा माफी के लिए वोट करें।
कांग्रेस नेता राहुल ने किया ट्वीट
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा है कि गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है कि वो रोज़गार के लिए सस्ते गैस सिलेंडर के लिए किसानों की कर्ज़ा माफी के लिए और गुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।
गुजरात के सभी भाई बहनों से अपील है, वोट करें…
रोज़गार के लिए
सस्ते गैस सिलेंडर के लिए
किसानों की कर्ज़ा माफी के लिएगुजरात के प्रगतिशील भविष्य के लिए, भारी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएं।#કોંગ્રેસ_આવે_છે
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 1, 2022
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ये कहा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा है कि गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है। मतदान में भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है। इस बार गुजरात में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत है।
गुजरात की 7 करोड़ जनता परिवर्तन के लिए एकजुट है।
मतदान में भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा होती है।
इस बार गुजरात में पहली बार वोट डाल रहे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत।
લોકશાહીના આ પર્વને વધુમાં વધુ મતદાન કરીને સફળ બનાવવા ગુજરાતની જનતાને અપીલ છે.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 1, 2022
यह भी पढ़ें-
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव