Home > शिक्षा > WB Madhyamik Result 2026 Tomorrow: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस समय, इस Direct Link से करें चेक

WB Madhyamik Result 2026 Tomorrow: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस समय, इस Direct Link से करें चेक

WB Madhyamik Result 2026 Tomorrow: पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल इस समय जारी किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक wbbse.wb.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

By: Munna Verma | Last Updated: May 7, 2026 12:09:21 PM IST



WB Madhyamik Result 2026 Tomorrow: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) कल यानी 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं या माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. लाखों छात्र जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की पूरी टाइमिंग और प्रक्रिया की जानकारी साझा कर दी है.

इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी और अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट वेबसाइट, DigiLocker और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड कर सकेंगे.

सुबह 9:30 बजे होगी रिजल्ट की घोषणा

WBBSE के अनुसार, माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 8 मई को सुबह 9:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा. इसके बाद छात्र सुबह 10:30 बजे से अपने स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा, DigiLocker और IE Education Portal पर भी परिणाम उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों को आसान डिजिटल एक्सेस मिल सकेगा.

फरवरी में हुई थी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 फरवरी 2026 तक चली थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसका समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक था. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था. इस वर्ष परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्र शामिल हुए थे. पूरे राज्य में लगभग 2,682 स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई. इनमें 945 मुख्य परीक्षा केंद्र और 1,737 उप-केंद्र बनाए गए थे.

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे स्क्रूटनी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे रिजल्ट घोषित होने के बाद स्क्रूटनी या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और तारीखों की जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी

पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो पश्चिम बंगाल बोर्ड लगातार अच्छे परिणाम दर्ज कर रहा है.

2025 में कैसा रहा रिजल्ट?

साल 2025 में WBBSE माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था. कुल पास प्रतिशत 86.56% रहा था. परीक्षा में 9,84,753 छात्र शामिल हुए थे. अदृत सरकार ने 99.43% अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था.

2024 का रिजल्ट

2024 में कुल पास प्रतिशत 83.61% दर्ज किया गया था. उस वर्ष 9,12,598 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,65,252 छात्र सफल हुए थे। कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन टॉपर बने थे.

2023 और 2022 में कब आया था रिजल्ट?

2023 में पश्चिम बंगाल बोर्ड का रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया था, जबकि 2022 में परिणाम 3 जून को घोषित हुए थे.

ये भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार जारी, जानें संभावित तारीख और चेक करने का तरीका

WB Madhyamik Result 2026 ऐसे करें चेक

West Bengal Board की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.
“WB Madhyamik Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
Submit बटन दबाएं.
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

Advertisement