Uttarakhand B.Ed/M.Ed Final Answer Key 2026 Released: उत्तराखंड में B.Ed और M.Ed में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी (SSJU), अल्मोड़ा ने राज्य स्तरीय कंबाइंड B.Ed और M.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट api.ssju.ac.in के जरिए चेक कर सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों ने 16 अगस्त 2026 को आयोजित प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक एंट्रेंस पोर्टल पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर परीक्षा परिणाम पर टिकी है. उम्मीद है कि यूनिवर्सिटी जल्द ही रिजल्ट जारी करेगी.
फाइनल आंसर की से ऐसे चेक करें संभावित स्कोर
फाइनल आंसर की उम्मीदवारों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें परीक्षा प्रक्रिया के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा स्वीकार किए गए सही उत्तर दिए गए हैं. अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट या याद किए गए उत्तरों का फाइनल की से मिलान कर सकते हैं. इससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी. हालांकि, संभावित अंक और वास्तविक परिणाम में अंतर हो सकता है, इसलिए अंतिम परिणाम को ही मान्य माना जाएगा.
B.Ed और M.Ed दोनों की आंसर की उपलब्ध
SSJU ने B.Ed और M.Ed दोनों प्रवेश परीक्षाओं की फाइनल आंसर की आधिकारिक एंट्रेंस पोर्टल पर उपलब्ध कराई है. उम्मीदवार अपने संबंधित कोर्स के अनुसार PDF डाउनलोड कर सकते हैं. यह प्रवेश परीक्षा 2026-28 शैक्षणिक सत्र में B.Ed और M.Ed पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की गई थी. इसके तहत SSJU, कुमाऊं यूनिवर्सिटी और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा.
Uttarakhand B.Ed Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उत्तराखंड हायर एजुकेशन एंट्रेंस पोर्टल api.ssju.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Public Notice/Latest Notifications सेक्शन खोलें.
B.Ed/M.Ed Answer Key 2026 से संबंधित लिंक खोजें.
अपने कोर्स के अनुसार B.Ed या M.Ed का लिंक चुनें.
यदि लॉगिन मांगा जाए तो रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिखाई देने वाली फाइनल आंसर की PDF डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए PDF को सुरक्षित रख लें.
अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर की गणना करें.
रिजल्ट के बाद शुरू होगी मेरिट और काउंसलिंग
फाइनल आंसर की के बाद अब जल्द ही Uttarakhand B.Ed/M.Ed Result 2026 जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट घोषित होने के बाद यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट और रैंक कार्ड जारी कर सकती है. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग से जुड़ी तारीखों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.