Home > शिक्षा > UP Police Constable Result 2026 Out: इंतजार हुआ खत्म! जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026; ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Result 2026 Out: इंतजार हुआ खत्म! जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026; ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Result 2026 Out : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं अब चयनित उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा.

By: Preeti Rajput | Last Updated: July 31, 2026 3:10:31 PM IST



UP Police Constable Result 2026 Out : लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी है. अब चयनित उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा.

20 जून को जारी की गई आंसर की

UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 परीक्षा ऑफलाइन OMR-बेस्ड फॉर्मेट में हुई थी. क्वेश्चन पेपर में 150 सवाल थे जिनके कुल 300 मार्क्स थे. नेगेटिव मार्किंग सिस्टम अपनाया गया था, जिसमें हर गलत जवाब के लिए 0.5 मार्क्स काटे गए. प्रोविजनल आंसर की 20 जून, 2026 को जारी की गई थी. जानकारी के मुताबिक, बोर्ड जल्द ही लिखी हुई परीक्षा का रिजल्ट अपलोड कर सकता है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल की कटऑफ 

श्रेणी सामान्य कटऑफ महिला कटऑफ
अनारक्षित (UR) 258.03661 255.84346
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 247.93434 247.35926
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 251.63020 249.27083
अनुसूचित जाति (SC) 239.34407 236.31995
अनुसूचित जनजाति (ST) 220.10639 211.47988

श्रेणी न्यूनतम अंक

  • अनारक्षित (UR) – 30%
  • EWS / OBC –  25%
  • SC/ST –  20%

UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 कैसे करें चैक?

  • रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
  • UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर UP पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अगर पूछा जाए, तो ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें.
  • मेरिट लिस्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें.
  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.

Advertisement