RUHS CUET Result 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर RUHS CUET 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यूनिवर्सिटी ने फिलहाल कैंडिडेट्स के लॉगिन पोर्टल पर स्कोरकार्ड लाइव किया है, जिसे छात्र अपने रोल नंबर की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी जल्द ही स्कोर-वाइज लिस्ट की पीडीएफ भी जारी करेगी.
आपको बता दें कि इस बार यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी. परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स को अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?(RUHS CUET 2026 Scorecard)
यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाएं.
- होमपेज या एग्जाम डैशबोर्ड पर ‘CUET 2026’ के लिंक को सिलेक्ट करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट/स्कोरकार्ड का लिंक दिखाई देगा.
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें.
- आपका RUHS CUET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें.
डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट:
छात्र सीधे इस लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं…
Direct Link to Check RUHS CUET Result
मेरिट और स्कोर-वाइज लिस्ट PDF
यूनिवर्सिटी बहुत जल्द पूरी रिजल्ट पीडीएफ भी वेबसाइट पर अपलोड करने जा रही है. इस लिस्ट में कैंडिडेट्स को एक सीरियल नंबर दिया जाएगा, जो असल में उनकी मेरिट रैंक तय करेगा. छात्र वेबसाइट के मुख्य डैशबोर्ड पर जाकर इस पीडीएफ को सीधे डाउनलोड कर सकेंगे.
RUHS CUET Result 2026: रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद अब यूनिवर्सिटी आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी. परीक्षा में सफल (Qualified) घोषित किए गए कैंडिडेट्स को काउंसलिंग फॉर्म में अपनी पसंद के कोर्स और यूनिवर्सिटी/कॉलेज के विकल्प (Choices) भरने होंगे. यूनिवर्सिटी कैंडिडेट्स की रैंक, कैटेगरी, डोमिसाइल, चुने गए कोर्स और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज अलॉट करेगी. इस पूरी समीक्षा के बाद RUHS काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा और हर राउंड की काउंसलिंग के बाद आधिकारिक कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी.