NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी 2026 के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब अगले अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए Round 1 Choice Filling शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे तय समय के भीतर पसंदीदा मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुनकर अपनी प्राथमिकता के क्रम में लॉक कर सकते हैं.
MCC के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के लिए Unlock/Reset Registration सुविधा उपलब्ध है. अभ्यर्थी इस विकल्प के जरिए अपनी जरूरी डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं. यह सुविधा 12 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी. AIQ काउंसलिंग और राज्य स्तरीय काउंसलिंग अलग-अलग आयोजित होती हैं. इसलिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित राज्य के आधिकारिक पोर्टल पर जारी शेड्यूल को भी लगातार चेक करना जरूरी है.
केरल में NEET स्कोर जमा करने का मौका
केरल में CEE ने KEAM 2026 के जरिए मेडिकल और मेडिकल-एलाइड कोर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से NEET UG स्कोर की जानकारी मांगी है. उम्मीदवार 10 अगस्त दोपहर 12 बजे तक अपनी NEET डिटेल्स जमा कर सकते हैं और आवेदन में जरूरी सुधार कर सकते हैं. इसके बाद राज्य मेरिट और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रजिस्ट्रेशन जारी
आंध्र प्रदेश में डॉ. NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने MBBS और BDS दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं. बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 12 अगस्त रात 9 बजे है. तेलंगाना में KNRUHS ने भी MBBS और BDS के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. उम्मीदवार 12 अगस्त शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद राज्य मेरिट, वेब ऑप्शन और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी.
कर्नाटक में काउंसलिंग आगे बढ़ी
कर्नाटक में KEA ने UGNEET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, चॉइस एंट्री और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है.
तमिलनाडु और पंजाब में अगले चरण का इंतजार
तमिलनाडु में MBBS/BDS आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और योग्यता व शिकायतों से जुड़े मामलों की जांच चल रही है. वहीं पंजाब में BFUHS ने MBBS/BDS एडमिशन पोर्टल शुरू कर दिया है. दोनों राज्यों में Round 1 Choice Filling और Seat Allotment का विस्तृत कार्यक्रम अभी सामने नहीं आया है.
PwBD उम्मीदवारों के लिए नए निर्देश
MCC ने 7 अगस्त को PwBD उम्मीदवारों से जुड़े नए प्रावधानों पर नोटिस जारी किया है. इसमें मेडिकल असेसमेंट और अपीलेट बोर्ड से संबंधित व्यवस्थाओं का उल्लेख है. राज्यों ने भी इसके अनुसार प्रक्रिया शुरू की है. KNRUHS ने फिजिकल असेसमेंट और तमिलनाडु ने PwD प्रमाणपत्र अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है.
ये भी पढ़ें…
Success Story: 22 साल की उम्र में भारत आया अमेरिकी, एक आइडिया ने बदल दी जिंदगी, खड़ी कर दी करोड़ों की फूड चेन
UPSC CAPF Success Story: सैनिक स्कूल से 12वीं, DU से B.Sc, अब UPSC CAPF पास कर बने असिस्टेंट कमांडेंट