Home > शिक्षा > NEET UG 2026 Answer Key Released: नीट यूजी आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 Answer Key Released: नीट यूजी आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 Answer Key Released: एनटीए ने नीट यूजी की आंसर की जारी कर दी है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीधे इस लिंक neet.nta.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

By: Munna Verma | Published: May 7, 2026 6:37:57 AM IST



NEET UG 2026 Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है. एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा की प्रोविज़नल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने प्रश्नपत्र सेट के अनुसार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं.

इस बार NTA ने रिकॉर्ड समय में प्रोविज़नल आंसर-की जारी की है. परीक्षा के केवल 3 दिन बाद आंसर-की उपलब्ध कराना हाल के वर्षों में सबसे तेज़ प्रक्रिया मानी जा रही है. इससे उम्मीदवारों को जल्द अपने प्रदर्शन का अंदाज़ा लगाने में मदद मिलेगी.

ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है Answer Key

NEET UG 2026 में शामिल छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी प्रश्नपत्र सीरीज़ की प्रोविज़नल आंसर-की देख सकते हैं. एजेंसी ने अपनी आधिकारिक सूचना में कहा है कि उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट विज़िट करते रहें ताकि आगे की प्रक्रिया, OMR शीट और आंसर-की चैलेंज से जुड़े अपडेट समय पर मिल सकें.

प्रोविज़नल आंसर-की जारी होने के बाद छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं. इससे रिजल्ट आने से पहले ही उन्हें अपनी स्थिति समझने में आसानी होगी.

पिछले वर्षों की तुलना में सबसे तेज़ प्रक्रिया

अगर पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस बार NTA ने सबसे कम समय में आंसर-की जारी की है.

वर्ष परीक्षा तिथि प्रोविज़नल आंसर-की जारी अंतर (दिन)
2026 3 मई 2026 6 मई 2026 3 दिन
2025 4 मई 2025 3 जून 2025 30 दिन
2024 5 मई 2024 29 मई 2024 24 दिन
2023 7 मई 2023 4 जून 2023 28 दिन
2022 17 जुलाई 2022 31 अगस्त 2022 45 दिन

इन आंकड़ों से साफ है कि इस साल NTA ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पहले के मुकाबले काफी तेज़ कर दिया है. खासकर 2022 की तुलना में जब छात्रों को लगभग डेढ़ महीने इंतजार करना पड़ा था, इस बार प्रक्रिया कहीं अधिक तेज़ और व्यवस्थित दिखाई दे रही है.

जल्द जारी होंगी OMR शीट्स और Challenge Window

हालांकि फिलहाल केवल प्रोविज़नल आंसर-की जारी की गई है. NTA ने बताया है कि जल्द ही उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिकाएं भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी. इसके बाद छात्रों को आंसर-की चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा.

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकेगा. विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर NEET UG 2026 का रिजल्ट तैयार होगा.

Advertisement