Home > शिक्षा > NEET PG 2026 Cutoff: लाखों उम्मीदवारों के मन में एक सवाल, आखिर कितने नंबर हैं जरूरी?

NEET PG 2026 Cutoff: लाखों उम्मीदवारों के मन में एक सवाल, आखिर कितने नंबर हैं जरूरी?

NEET PG 2026 के बाद लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स को रिजल्ट, आंसर-की और कटऑफ का इंतजार है. क्वालिफाइंग कटऑफ और कॉलेज एडमिशन की क्लोजिंग रैंक अलग होती हैं.

By: Munna Verma | Published: August 31, 2026 11:20:46 PM IST



NEET PG 2026 Cutoff: देशभर के लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए NEET PG 2026 सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है. परीक्षा देने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर NEET PG 2026 कटऑफ़, क्वालिफ़ाइंग परसेंटाइल और काउंसलिंग एलिजिबिलिटी पर टिकी हुई है. हालांकि उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि क्वालिफ़ाइंग कटऑफ और किसी मेडिकल कॉलेज या विशेष ब्रांच में एडमिशन के लिए क्लोजिंग रैंक एक जैसी चीजें नहीं हैं.

NBEMS ने NEET PG 2026 से संबंधित आधिकारिक सूचनाएं जारी की हैं और परीक्षा के बाद अब उम्मीदवार रिजल्ट, आंसर की तथा कटऑफ से जुड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक क्वालिफाइंग कटऑफ स्कोर परिणाम घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

NEET PG 2026 Cutoff क्या होता है?

NEET PG cutoff वह न्यूनतम योग्यता स्तर है, जिसे हासिल करने के बाद उम्मीदवार PG medical admission counselling के लिए एलिजिबल माना जाता है. इसमें दो अलग-अलग बातें क्वालीफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ महत्वपूर्ण होती हैं. क्वालीफाइंग कटऑफ केवल परीक्षा में सफल होने के लिए जरूरी न्यूनतम परसेंटाइल  या स्कोर होता है. दूसरी ओर एडमिशन कटऑफ कॉलेज, कैटेगरी, कोर्स और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर counselling के दौरान बदलता रहता है. इसलिए केवल qualifying marks हासिल कर लेना किसी पसंदीदा सरकारी मेडिकल कॉलेज या लोकप्रिय branch में सीट की गारंटी नहीं देता.

NEET PG 2026 Expected Qualifying Percentile

पिछले वर्षों के नियमों के आधार पर NEET PG में सामान्य qualifying criteria इस प्रकार रहने की उम्मीद है:

General/EWS कैटेगरी: 50th परसेंटाइल
General PwBD कैटेगरी: 45th परसेंटाइल
SC/ST/OBC कैटेगरी: 40th परसेंटाइल

हालांकि 2026 के लिए अंतिम कटऑफ उम्मीदवारों के ओवरऑल परफॉर्मेंस और NBEMS द्वारा घोषित परिणाम पर निर्भर करेगा. कुछ एजुकेशन प्लेटफॉर्म ने General/EWS के लिए लगभग 275 से 320 अंकों की संभावित रेंज का अनुमान लगाया है, लेकिन इसे आधिकारिक cutoff नहीं माना जाना चाहिए.

पिछले साल कितना था NEET PG Cutoff?

NEET PG 2025 के शुरुआती qualifying cutoff में General/EWS के लिए 50th percentile पर 276 अंक, General PwBD के लिए 45th percentile पर 255 अंक और SC/ST/OBC के लिए 40th percentile पर 235 अंक निर्धारित किए गए थे. बाद में 2025-26 काउंसलिंग सर्कल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर qualifying percentile में कमी की गई थी.

इसलिए NEET PG 2026 के उम्मीदवारों को केवल पिछले साल के अंकों को देखकर अपनी एलिजिबिलिटी तय नहीं करनी चाहिए. हर वर्ष परीक्षा के डिफिकल्ट लेवल, उम्मीदवारों के प्रदर्शन और अन्य परिस्थितियों के अनुसार अंतिम cutoff score बदल सकता है.

काउंसलिंग के लिए क्या केवल Cutoff Clear करना काफी है?

इस सवाल का जवाब है नहीं. NEET PG qualifying cutoff पार करने के बाद उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकता है, लेकिन सीट मिलने के लिए उसकी रैंक, कैटेगरी, पसंदीदा ब्रांच, कॉलेज की पसंद और उपलब्ध सीटों की संख्या अहम भूमिका निभाती है. रेडियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, जनरल मेडिसिन और अन्य लोकप्रिय स्पेशियलिटीज में कॉम्पिटिशन अधिक होने के कारण एडमिशन कटऑफ काफी ऊंचा जा सकता है. वहीं कुछ अन्य ब्रांच और कॉलेजों में कम्पेरेटिवली कम rank पर भी अवसर मिल सकता है.

उम्मीदवारों को अब क्या करना चाहिए?

NEET PG 2026 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कटऑफ से जुड़े किसी भी सोशल मीडिया दावे या अनुमान पर तुरंत भरोसा न करें. अंतिम और मान्य जानकारी के लिए केवल NBEMS और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को देखें.

NEET PG 2026 cutoff केवल परीक्षा पास करने का आंकड़ा नहीं, बल्कि पीजी मेडिकल करियर की अगली तैयारी का संकेत है. उम्मीदवारों को रिजल्ट आने के बाद अपने स्कोर और रैंक का वास्तविक विश्लेषण कर काउंसलिंग स्ट्रेटजी बनानी चाहिए. 

Advertisement