Tamil Nadu MBBS BDS Admission 2026: नीट यूजी रिजल्ट जारी होने से पहले तमिलनाडु मेडिकल सिलेक्शन कमेटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS और BDS कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. मेडिकल और डेंटल कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया केवल NEET UG 2026 में योग्य घोषित अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होगी.
इस वर्ष NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के कारण चर्चा में रही. इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा आयोजित की. री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की तथा रिजल्ट जारी होने का इंतजार है. NEET UG के परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
MBBS और BDS प्रवेश के लिए योग्यता
तमिलनाडु MBBS एवं BDS एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए. प्रवेश NEET UG 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.org पर जाएं.
होमपेज पर “MBBS/BDS Admission 2026 Online Registration” लिंक पर क्लिक करें.
अपनी श्रेणी (Quota) का चयन करें.
“Click Here for New Registration” विकल्प पर क्लिक करें.
मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए.
NEET UG 2026 स्कोर कार्ड और एडमिट कार्ड
कक्षा 10, 11 और 12 की मार्कशीट
ट्रांसफर सर्टिफिकेट
कक्षा 6 से 12 तक की अध्ययन प्रमाण पत्र
मूल निवासी (Nativity) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
स्थायी समुदाय (Community) प्रमाण पत्र
फर्स्ट ग्रेजुएट प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग या स्पोर्ट्स कोटा से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
सहायता के लिए संपर्क
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उम्मीदवार मेडिकल सिलेक्शन कमेटी के हेल्पलाइन नंबर 044-28361674, 044-29862045, 044-28360675, 044-28360674 और 044-28364884 पर संपर्क कर सकते हैं.
तमिलनाडु MBBS और BDS एडमिशन 2026 के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार कर समय पर अपना आवेदन पूरा करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें…
HTET Admit Card 2026 Release Date: एडमिट कार्ड htet.eapplynow.com पर जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RRB Vacancy: रेलवे में नौकरी की भरमार, ITI, 10वीं पास के लिए शानदार अवसर, इस दिन से आवेदन शुरू