Home > शिक्षा > NEET PG Fact Check: नीट पीजी 2026 का पेपर क्या हो गई है लीक? फैक्ट चेक में जानिए इसकी सच्चाई, दोबारा होगा एग्जाम

NEET PG Fact Check: नीट पीजी 2026 का पेपर क्या हो गई है लीक? फैक्ट चेक में जानिए इसकी सच्चाई, दोबारा होगा एग्जाम

NEET PG 2026 में जयपुर पेपर लीक के दावे को PIB Fact Check ने खारिज किया है. तकनीकी खराबी से प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित होगी.

By: Munna Verma | Published: August 31, 2026 12:50:21 PM IST



NEET PG Fact Check: नीट पीजी 2026 परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पेपर लीक की खबरों ने अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के बीच चिंता बढ़ा दी थी. खास तौर पर जयपुर के परीक्षा केंद्रों को लेकर किए गए दावों में कहा गया कि NEET PG का प्रश्न पत्र लीक हो गया है. हालांकि, प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक बताया है.

PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट किया कि NEET PG परीक्षा में किसी भी तरह का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट पोस्ट और दावों पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है.

बिजली आपूर्ति की समस्या से आई तकनीकी खराबी

फैक्ट चेक यूनिट के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर स्थित iON Digital Zone iDZ, सीतापुरा के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या सामने आई थी. यह परेशानी प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से नहीं, बल्कि केंद्र की आंतरिक बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या के कारण हुई थी. तकनीकी दिक्कत के चलते कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए संबंधित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है.

5 सितंबर को होगी प्रभावित छात्रों की दोबारा परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जयपुर के तकनीकी समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2026 Re-Exam 5 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. इससे उन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर मिलेगा, जिनकी परीक्षा तकनीकी कारणों से निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो सकी थी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे री-एग्जाम से संबंधित एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर निर्भर रहें.

ये भी पढ़ें…

AI Success Story: सुप्रीम कोर्ट में थे क्लर्क, हजारों अदालतों में करा रहे AI का इस्तेमाल, अब TIME100 AI में मिली जगह
School Holidays: सितंबर 2026 में स्कूल जाने की टेंशन खत्म! जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी समेत जानें कब-कब रहेगा छुट्टी

30 अगस्त को देशभर में आयोजित हुई थी परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. कुल 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा निर्धारित थी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई.

ऐसे में जयपुर में पेपर लीक की खबर को लेकर फैली अफवाहों के बीच उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी है कि वे किसी भी जानकारी को आगे साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें. परीक्षा और री-एग्जाम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट और सूचना को ही प्राथमिक स्रोत मानना बेहतर होगा.

Advertisement