RIE CEE Result 2026 Declared: आरआईई सीईई रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (RIE CEE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जिसके आधार पर देशभर के विभिन्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE) में प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cee.ncert.gov.in/ के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसे डाउनलोड करें RIE CEE Rank Card 2026
RIE CEE की आधिकारिक वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाएं.
RIE CEE Result 2026 या Rank Card लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉग इन करते ही स्क्रीन पर आपका रैंक कार्ड दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य की एडमिशन प्रक्रिया के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
रैंक कार्ड में क्या-क्या होगा?
RIE CEE 2026 रैंक कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं.
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
प्राप्त अंक
क्वालिफाइंग स्टेटस
ऑल इंडिया रैंक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रैंक कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.
विभिन्न RIE संस्थानों में उपलब्ध सीटें
NCERT ने इस वर्ष विभिन्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया है. RIE अजमेर में 2 वर्षीय B.Ed. (Science & Mathematics), B.Ed. (Social Science & Language) और M.Ed. कार्यक्रमों में 55-55 सीटें उपलब्ध हैं. RIE भोपाल में B.Ed., M.Ed. और 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed.-M.Ed. कार्यक्रमों में भी प्रत्येक कोर्स के लिए 55 सीटें निर्धारित की गई हैं.
RIE भुवनेश्वर में B.Ed. (Science & Mathematics), B.Ed. (Social Science & Language) और M.Ed. के लिए 55-55 सीटें उपलब्ध हैं. RIE मैसूर में 6 वर्षीय इंटीग्रेटेड M.Sc. Education (Physics, Chemistry और Mathematics) के प्रत्येक विषय में 22 सीटें हैं। इसके अलावा B.Ed. (Science & Mathematics) में 27 सीटें, B.Ed. (Social Science & Language) में 28 सीटें और M.Ed. में 55 सीटें उपलब्ध हैं.
NERIE शिलांग में B.Ed. (Science & Mathematics) के लिए 28 सीटें और B.Ed. (Social Science & Language) के लिए 27 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं RIE नेल्लोर में 2 वर्षीय Master of Arts in Education Technology कार्यक्रम के लिए 55 सीटें उपलब्ध हैं.
अब शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को RIE CEE Counselling 2026 में भाग लेना होगा. काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अंतिम प्रवेश उम्मीदवार की मेरिट रैंक, चुने गए कोर्स की प्राथमिकता और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे NCERT द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल पर नियमित नजर रखें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
ये भी पढ़ें…
Army Success Story: NEET क्रैक कर AFMC से की MBBS, बनाई ऐसी स्ट्रैटजी, बन गईं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
UPTET Result 2026 Declared Date: यूपीटीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड