Home > शिक्षा > Maharashtra SSC Result 2026 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी

Maharashtra SSC Result 2026 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी

Maharashtra SSC Result 2026 Date: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीधे इस लिंक mahahsscboard.in के जरिए अपने रिजल्ट देख सकते हैं.

By: Munna Verma | Last Updated: May 7, 2026 10:58:19 AM IST



Maharashtra SSC Result 2026 Date: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा आयोजित SSC यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल बोर्ड ने Maharashtra SSC Result 2026 जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर नजर बनाए रखें.

इस वर्ष महाराष्ट्र SSC परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही पाली में आयोजित हुई, जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट को लेकर उत्सुक हैं.

अगले हफ्ते जारी हो सकता है Maharashtra SSC Result 2026

पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखें तो महाराष्ट्र बोर्ड आमतौर पर मई महीने में SSC रिजल्ट जारी करता है. इसी आधार पर उम्मीद की जा रही है कि Maharashtra SSC Result 2026 भी मई 2026 में घोषित किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट प्राप्त करें ताकि किसी भी गलत जानकारी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड

साल 2025 में महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था. उस वर्ष कुल 16,10,908 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था. इनमें से 15,98,553 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,87,399 छात्रों ने सफलता हासिल की. कुल पास प्रतिशत 93.04% दर्ज किया गया था.

2024 का पास प्रतिशत रहा शानदार

2024 में SSC रिजल्ट 27 मई को जारी हुआ था. परीक्षा के लिए 15,60,154 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 15,49,326 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,84,431 छात्र पास हुए और कुल पास प्रतिशत 95.81% रहा.

2023 में जून में आया था रिजल्ट

साल 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड ने 2 जून को SSC रिजल्ट घोषित किया था. उस वर्ष कुल 15,49,666 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. परीक्षा में शामिल हुए 15,29,096 छात्रों में से 14,34,898 छात्र सफल रहे. कुल पास प्रतिशत 93.83% दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस समय, इस Direct Link से करें चेक

Maharashtra SSC Result 2026 ऐसे करें चेक

MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “Maharashtra SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

Advertisement