JNVST 2027 Registration: देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश पाने का सपना देख रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपके बच्चों को यहां दाखिला मिल जाता है, तो 12वीं तक बिना एक रुपये दिए 12वीं तक पढ़ाई कर सकते हैं. बच्चे को यहां गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क आवासीय शिक्षा मिलता है. इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. शैक्षणिक सेशन 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययन कर रहे योग्य विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन cbseitms.rcil.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
नवोदय विद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था के लिए पूरे देश में जाना जाता है. ऐसे में हर वर्ष लाखों छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं. यदि आपका बच्चा भी कक्षा 6 में नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है, तो आवेदन से पहले पात्रता और परीक्षा से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से समझ लेना जरूरी है.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
JNVST 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं, पूरी प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त 2027 तक पूरी होने की संभावना है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्रवेश परीक्षा में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 2026-27 शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहे हों. इसके अलावा उम्मीदवार ने कक्षा 3, 4 और 5 भी मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरी की हो. आवेदक उसी जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है. उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए. जो विद्यार्थी पहले ही कक्षा 5वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं होंगे.
आवेदन से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, कोई भी छात्र JNVST परीक्षा केवल एक बार दे सकता है. अभ्यर्थी केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकते हैं. यदि कोई छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ाई कर रहा है, तो वह तभी योग्य होगा जब उसका स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर की रेडियल दूरी के भीतर स्थित हो. गलत जिले के लिए किया गया आवेदन चयन के बाद भी निरस्त किया जा सकता है.
JNVST 2027 परीक्षा पैटर्न
प्रवेश परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें 100 अंकों के कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न चार विषयों से होंगे.
मेंटल एबिलिटी
पर्यावरण अध्ययन (EVS)
अंकगणित
भाषा
प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक दिए जाएंगे और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी.
योग्यता के लिए अभ्यर्थियों को मेंटल एबिलिटी और EVS में न्यूनतम 14 अंक, जबकि अंकगणित और भाषा में कम से कम 7 अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा.
आरक्षण नीति
नवोदय विद्यालय समिति की आरक्षण नीति के अनुसार, प्रत्येक जिले में कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी. शेष सीटों पर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST और OBC वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलेगा. वहीं, कम से कम एक-तिहाई सीटें छात्राओं के लिए सुनिश्चित की गई हैं. दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षण प्रदान किया जाएगा.
ये भी पढ़ें…