JEE Advanced AAT Result 2026 Date: अगर आपने भी आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शामिल हुए हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. आईआईटी रूड़की जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्ट 7 जून को जारी करने जा रहा है. जो कोई भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आईआईटी रूड़की की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड साथ रखें.
जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट की परीक्षा देशभर में 4 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है, जिन्होंने JEE Advanced क्वालिफाई किया है और IITs में Bachelor of Architecture (B.Arch.) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं.
कौन दे सकता है AAT परीक्षा?
AAT सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होता है जिन्होंने पहले JEE Advanced 2026 पास किया हो. इस परीक्षा में छात्रों की आर्किटेक्चरल क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें फ्रीहैंड ड्रॉइंग, जियोमेट्रिक ड्रॉइंग, विज़ुअलाइज़ेशन स्किल्स, क्रिएटिव इमेजिनेशन और एस्थेटिक सेंस शामिल होते हैं.
JEE Advanced AAT Result 2026 ऐसे करें चेक
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
“AAT 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें.
रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
“Submit” बटन दबाएं.
रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं.
क्वालिफाई करने पर आगे क्या?
AAT में रैंक नहीं दी जाती, बल्कि केवल क्वालिफिकेशन स्टेटस पास या फेल बताया जाता है. जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, वे JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया (Joint Seat Allocation Authority) में भाग ले सकेंगे. B.Arch. एडमिशन उम्मीदवार के JEE Advanced स्कोर, AAT क्वालिफिकेशन, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर होगा.
JoSAA काउंसलिंग पर रखें नजर
AAT क्वालिफाई करने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे JoSAA काउंसलिंग शेड्यूल पर लगातार नजर रखें और समय पर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि IITs में B.Arch. सीट पाने का मौका न छूटे.