Home > झारखंड > JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम्स में रचा इतिहास

JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, तीनों स्ट्रीम्स में रचा इतिहास

झारखंड बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजिलॉकर के माध्यम से चेक किया जा सकता है. वहीं अगर टॉपर्स की बात करें, तो छोटी कुमारी ने आर्ट्स में और रशीदा ने साइंस में टॉप किया है.

By: Deepika Pandey | Published: May 6, 2026 3:42:49 PM IST



JAC 12th Result 2026:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो डिजिलॉकर पोर्टल पर result.digilocker.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. एक बार फिर लड़कियों ने इतिहास रचा है.  छोटी कुमारी ने आर्ट्स में , रशीदा ने साइंस में और श्वेता प्रसाद ने कॉमर्स में टॉप किया है. आइए जानते हैं टॉपर्स के बारे में…

साइंस स्ट्रीम में पहले स्थान पर रशीदा

साइंस स्ट्रीम में धनबाद की रशीदा नाज ने इतिहास रचा है. रशीदा नाज ने पहला स्थान प्राप्त किया है. वो डीएवी 12th की छात्रा हैं. उन्होंने 489 अंक लाकर राज्य में टॉप किया है. वहीं पाटन के रहने वाले फैजान आलम 438 नंबर के साथ साइंस के सेकंड टॉपर बने. 481 नंबरों के साथ आकांक्षा कुमारी सिमरिया और सना आफरीन सतबरवा ने तीसरा स्थान हासिल किया है.

कॉमर्स में इन लोगों ने रचा इतिहास

कॉमर्स में रांची की श्वेता प्रसाद ने सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए. 478 नंबरों के साथ वे पहले नंबर पर रहीं. वे धुर्वा स्थित योगदान सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय की छात्रा हैं. वहीं दूसरे नंबर बाल कृष्णा हाई स्कूल के कृष कुमार बरनवाल हैं. वहीं तीसरे नंबर पर संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा की छात्रा प्रियांशी खत्री रहीं. 

आर्ट्स में छोटी कुमारी ने लहराया परचम

झारखंड बोर्ड की तरफ से जारी किए गए रिजल्ट में बोकारो की छोटी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. वे 478 नंबरों के साथ आर्ट्स में टॉपर रहीं. दुमका के अंकित कुमार सेकंड टॉपर रहे. वहीं अंशु कुमारी थर्ड टॉपर रहीं.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर आप या आपके जानने वालों ने 12वीं की परीक्षा दी है और आप भी रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो झारखंड बोर्ड यानी JAC रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Tags:
Advertisement