UCEED CEED 2027 Exam Date Released: डिज़ाइन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (IIT Bombay) ने UCEED 2027 और CEED 2027 परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. संस्थान के अनुसार दोनों राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 17 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएंगी.
यह परीक्षाएं देशभर में एक ही पाली में होंगी। UCEED परीक्षा बैचलर ऑफ डिज़ाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जबकि CEED परीक्षा मास्टर ऑफ डिज़ाइन (MDes) कोर्स में दाखिले के लिए होती है.
किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश?
UCEED स्कोर के आधार पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में BDes कोर्स में एडमिशन मिलता है. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
IIITDM जबलपुर
इसके अलावा देश के कई अन्य संस्थान भी UCEED स्कोर स्वीकार करते हैं. वहीं CEED परीक्षा के जरिए विभिन्न IITs में MDes कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है.
जल्द जारी होगा आवेदन कार्यक्रम
उम्मीदवार UCEED और CEED दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. IIT बॉम्बे द्वारा अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन डेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी किए जाने की संभावना है.
UCEED 2027 परीक्षा पैटर्न
UCEED परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी.
भाग A
इस सेक्शन में NAT, MSQ और MCQ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 57 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं.
NAT: 14 प्रश्न – 56 अंक
MSQ: 15 प्रश्न – 60 अंक
MCQ: 28 प्रश्न – 84 अंक
भाग B
भाग B में उम्मीदवारों की स्केचिंग और डिज़ाइन एप्टीट्यूड क्षमता का परीक्षण होगा.
स्केचिंग – 50 अंक
डिज़ाइन एप्टीट्यूड – 50 अंक
CEED 2027 परीक्षा पैटर्न
CEED परीक्षा भी दो भागों में आयोजित होगी.
भाग A
इसमें कुल 44 प्रश्न होंगे और अधिकतम 150 अंक होंगे।
NAT: 8 प्रश्न – 32 अंक
MSQ: 10 प्रश्न – 40 अंक
MCQ: 26 प्रश्न – 78 अंक
भाग B
इस भाग में उम्मीदवारों की रचनात्मकता और विजुअल समझ को परखा जाएगा.
स्केचिंग – 20 अंक
रचनात्मकता – 20 अंक
आकार संवेदनशीलता – 20 अंक
दृश्य संवेदनशीलता – 20 अंक
समस्या पहचान – 30 अंक
डिज़ाइन करियर के लिए सुनहरा मौका
UCEED और CEED देश की सबसे प्रतिष्ठित डिज़ाइन प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती हैं. हर साल हजारों छात्र इन परीक्षाओं के माध्यम से IITs और अन्य टॉप डिज़ाइन संस्थानों में दाखिला लेते हैं. ऐसे में जो छात्र डिज़ाइन, क्रिएटिविटी और इनोवेशन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए अभी से तैयारी शुरू करना बेहद जरूरी है.