Home > शिक्षा > ICMAI CMA Foundation Result 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट, टॉपर का नाम भी घोषित

ICMAI CMA Foundation Result 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट, टॉपर का नाम भी घोषित

ICMAI CMA Foundation Result 2026: ICMAI ने CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

By: Munna Verma | Last Updated: July 9, 2026 12:06:06 PM IST



ICMAI CMA Foundation Result 2026 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA Foundation June 2026 Result आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 14 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने आइडेंटिफिकेशन नंबर की मदद से लॉग इन कर स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के साथ ही संस्थान ने CMA Foundation June 2026 Merit List भी प्रकाशित कर दी है. इस बार चेन्नई के विग्नेश एस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है.

CMA Foundation Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
होमपेज पर Latest Announcements सेक्शन में जाएं.
“Result for June 2026 Foundation Examination” लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद “Please Click Here to Check Result” विकल्प चुनें.
अपना Identification Number दर्ज करें.
View Result पर क्लिक करें.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें.

मेरिट लिस्ट भी हुई जारी

रिजल्ट के साथ ICMAI ने टॉप 10 मेरिट लिस्ट भी जारी की है. इसमें सफल उम्मीदवारों की रैंक, नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, जेंडर और शहर की जानकारी दी गई है. इस वर्ष चेन्नई के विग्नेश एस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं. मेरिट लिस्ट से उम्मीदवार अपनी ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स की जानकारी भी देख सकते हैं.

CMA Foundation 2026 पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?

ICMAI द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को दो शर्तें पूरी करनी होंगी.

प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है.
सभी विषयों में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने चाहिए.

यदि कोई उम्मीदवार इन दोनों मानकों को पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे अगले परीक्षा सेशन में दोबारा परीक्षा देनी होगी.

सफल उम्मीदवार अब कर सकते हैं CMA Intermediate में रजिस्ट्रेशन

जो अभ्यर्थी CMA Foundation June 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं, वे अब CMA Intermediate Course में प्रवेश के लिए आवेदन करने के योग्य हो गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है.

CMA Intermediate और Final Result कब आएगा?

ICMAI ने यह भी जानकारी दी है कि CMA Intermediate और CMA Final June 2026 परीक्षा के परिणाम 5 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने Registration Number और Password की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे.

ICMAI CMA Foundation Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है. परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थी CMA Intermediate में प्रवेश की तैयारी शुरू कर सकते हैं. वहीं जिन उम्मीदवारों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, वे अगले सेशन की तैयारी बेहतर रणनीति के साथ कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें…

UGC NET Sociology Paper Leak: यूजीसी नेट सोशियोलॉजी पेपर क्या हो गया है लीक? NTA पर फिर उठे सवाल
School Holiday Today: भारी बारिश के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद, जानें किन जिलों में छुट्टी घोषित

Advertisement