Home > शिक्षा > ICAI CA Foundation January 2027: सीए मॉक टेस्ट की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ICAI CA Foundation January 2027: सीए मॉक टेस्ट की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ICAI ने CA Foundation January 2027 के लिए मॉक टेस्ट सीरीज I और II की तारीखें घोषित कर दी हैं. यहां विषयवार शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और उत्तर कुंजी की जानकारी प्राप्त करें.

By: Munna Verma | Published: October 21, 2026 10:05:21 PM IST



ICAI CA Foundation January 2027: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली CA Foundation परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज I और II का शेड्यूल जारी कर दिया है.

21 अक्टूबर को बोर्ड ऑफ स्टडीज (अकादमिक) की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, मॉक टेस्ट सीरीज I की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से होगी, जबकि सीरीज II का आयोजन 14 दिसंबर 2026 से किया जाएगा. इन मॉक टेस्ट के जरिए छात्र अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे और वास्तविक परीक्षा से पहले अपनी कमजोरियों को पहचान पाएंगे. छात्र ऑनलाइन माध्यम से या अपनी संबंधित ICAI शाखाओं में ऑफलाइन मॉक टेस्ट दे सकते हैं.

CA Foundation Mock Test Series I का शेड्यूल

सीरीज I में चारों विषयों की परीक्षाएं दिसंबर के पहले पखवाड़े में आयोजित होंगी.

1 दिसंबर 2026    अकाउंटिंग    दोपहर 2 से शाम 5 बजे
3 दिसंबर 2026    बिजनेस लॉ    दोपहर 2 से शाम 5 बजे
7 दिसंबर 2026    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड    दोपहर 2 से शाम 4 बजे
9 दिसंबर 2026    बिजनेस इकोनॉमिक्स    दोपहर 2 से शाम 4 बजे

CA Foundation Mock Test Series II की डेटशीट

दूसरी मॉक टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी. इसका विषयवार कार्यक्रम नीचे दिया गया है.

14 दिसंबर 2026    अकाउंटिंग    दोपहर 2 से शाम 5 बजे
16 दिसंबर 2026    बिजनेस लॉ    दोपहर 2 से शाम 5 बजे
18 दिसंबर 2026    क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड    दोपहर 2 से शाम 4 बजे
21 दिसंबर 2026    बिजनेस इकोनॉमिक्स    दोपहर 2 से शाम 4 बजे

मॉक टेस्ट पेपर PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र ICAI के BOS Knowledge Portal और BOS MTP Registration Portal के माध्यम से मॉक टेस्ट से संबंधित प्रश्नपत्र प्राप्त कर सकते हैं. प्रश्नपत्र निर्धारित तारीखों पर दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध कराए जाएंगे. छात्र Android और iOS पर उपलब्ध BOS Knowledge Portal मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऑफलाइन मॉक टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल bosmtp.icai.org पर जाएं.
Student Login विकल्प चुनें.
नए उपयोगकर्ता Register Now पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
SSP खाते से जुड़ा ईमेल पता भरें.
ईमेल पर प्राप्त OTP के जरिए लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें.
अधिक जानकारी के लिए छात्र अपनी संबंधित ICAI शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

उत्तर कुंजी से करें अपनी तैयारी का मूल्यांकन

ICAI प्रत्येक मॉक टेस्ट पेपर शुरू होने के 48 घंटे के भीतर उत्तर कुंजी जारी करेगा. छात्र इसके जरिए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और उन टॉपिक्स पर अतिरिक्त ध्यान दे सकते हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है. CA Foundation January 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोनों मॉक टेस्ट सीरीज परीक्षा पैटर्न समझने, समय प्रबंधन सुधारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा अवसर हैं.

Advertisement