Home > शिक्षा > ICAI CA Exam 2026 Dates Announced: सीए एग्जाम का शेड्यूल icai.org पर जारी, जानें कब कौन सा है पेपर

ICAI CA Exam 2026 Dates Announced: सीए एग्जाम का शेड्यूल icai.org पर जारी, जानें कब कौन सा है पेपर

ICAI CA Exam 2026 Dates Announced: सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. ICAI ने 2026 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं, जो सितंबर से नवंबर के बीच होंगी, जिससे छात्र तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे.

By: Munna Verma | Published: May 5, 2026 3:26:59 PM IST



ICAI CA Exam 2026 Dates Announced: चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) ने CA परीक्षा 2026 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा सितंबर से नवंबर 2026 के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और अपनी तैयारी को उसी अनुसार प्लान कर सकते हैं.

ICAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षाएं दो ग्रुप में आयोजित होंगी. ग्रुप I की परीक्षा 1, 3 और 6 सितंबर 2026 को होगी, जबकि ग्रुप II की परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को निर्धारित की गई है. वहीं, फाउंडेशन कोर्स के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. यह चरण उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जो CA करियर की शुरुआत कर रहे हैं.

फाइनल कोर्स और अन्य परीक्षाओं की तारीखें

CA फाइनल कोर्स की परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित होगी. ग्रुप I की परीक्षाएं 2, 4 और 6 नवंबर को होंगी, जबकि ग्रुप II की परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा, इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट 11 और 13 नवंबर को होगा. वहीं, इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट टेक्निकल परीक्षा 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. यह शेड्यूल छात्रों को अपने विषयों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देता है, जिससे वे बेहतर रणनीति के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें.

ICAI CA Exam 2026 Schedule कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार आसानी से परीक्षा की तारीखें डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

सबसे पहले Institute of Chartered Accountants of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर ‘ICAI CA Exam 2026 dates notice’ लिंक पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहां पूरा परीक्षा शेड्यूल उपलब्ध होगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

छात्रों के लिए क्यों अहम है यह अपडेट

CA परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रोफेशनल परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. ऐसे में समय पर शेड्यूल जारी होना छात्रों के लिए बेहद जरूरी होता है, ताकि वे अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित कर सकें. इस बार का शेड्यूल स्पष्ट और चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के दौरान किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति का सामना न करना पड़े.

Tags:
Advertisement