Home > शिक्षा > HTET Result 2026 OUT: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

HTET Result 2026 OUT: हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

HTET Result 2026 जारी हो गया है. लेवल 1, 2 और 3 में कितने उम्मीदवार शामिल हुए, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की स्थिति और रिजल्ट डाउनलोड करने के तरीकों को नीचे देख सकते हैं.

By: Munna Verma | Published: August 22, 2026 4:48:47 PM IST



HTET Result 2026 Out: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने HTET Result 2026 जारी कर दिया है. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

HTET 2026 का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को किया गया था. परीक्षा तीन स्तरों पर हुई थी, जिनमें प्राथमिक शिक्षक (Level 1), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (Level 2) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (Level 3) शामिल हैं.

HTET 2026 में करीब 1.92 लाख उम्मीदवार हुए शामिल

इस साल हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 1,92,220 उम्मीदवार शामिल हुए. लेवल के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार रही:

Level 1 – प्राइमरी टीचर: 31,402 उम्मीदवार
Level 2 – ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर: 99,896 उम्मीदवार
Level 3 – पोस्ट ग्रेजुएट टीचर: 60,922 उम्मीदवार

इस तरह तीनों स्तरों को मिलाकर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1.92 लाख से अधिक रही.

31,847 उम्मीदवारों के लिए हुआ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की ओर से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी की गई. कुल 31,847 क्वालिफाइड उम्मीदवारों को 10, 11 और 12 अगस्त 2026 को सत्यापन के लिए बुलाया गया था. इनमें से 30,883 उम्मीदवार वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित हुए, जबकि 964 अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके.

HTET Result 2026 ऐसे करें चेक

HTET के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल htet.eapplynow.com पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए HTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
मांगा गया एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर प्रदर्शित जानकारी को ध्यान से जांचें.
अपना स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस देखें.
रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें…

National Teachers Awards 2026: सिर्फ पढ़ाया नहीं, भविष्य संवारा, 48 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
मेहनत की खुशबू से महका कारोबार! अगरबत्ती के काम से बदली अपनी जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को दे रहीं रोजगार

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़ा जरूरी अपडेट

जो उम्मीदवार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित तारीखों पर उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें बोर्ड की ओर से जारी होने वाले अलग शेड्यूल का इंतजार करना होगा. ऐसे उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

HTET Result 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों के लिए शिक्षक भर्ती की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपना रिजल्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें तथा आगे की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आधिकारिक सूचनाएं समय-समय पर चेक करते रहें.

Advertisement