Home > शिक्षा > HPBOSE DElEd CET Answer Key 2026 Released: एचपी बोर्ड डीएलएड सीईटी आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE DElEd CET Answer Key 2026 Released: एचपी बोर्ड डीएलएड सीईटी आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE DElEd CET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है. परीक्षा में जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक hpbose.org के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

By: Munna Verma | Published: July 6, 2026 4:03:03 PM IST



HPBOSE DElEd CET Answer Key 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed CET 2026) की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं.

यह परीक्षा 17 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जो शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है. उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

HPBOSE DElEd CET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
होमपेज पर “D.El.Ed CET 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आंसर की PDF ओपन हो जाएगी.
PDF में दिए गए उत्तरों को अपने उत्तरों से मिलाएं.
भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की डाउनलोड करके सेव कर लें.

इस प्रोविजनल आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं.

आपत्ति दर्ज करने का मौका 11 जुलाई 2026 तक

HPBOSE ने उम्मीदवारों को आंसर की में किसी भी त्रुटि पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है. आपत्तियां 11 जुलाई 2026 तक स्वीकार की जाएंगी. यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न का विवरण और प्रमाणित दस्तावेज संलग्न करने होंगे.

कैसे करें आंसर की पर आपत्ति दर्ज?

जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे स्पष्ट रूप से चिन्हित करें.
सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या संदर्भ पुस्तक तैयार करें.
निर्धारित फॉर्मेट में आपत्ति लिखें.
ईमेल के माध्यम से hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर भेजें.
अपना नाम, रोल नंबर और प्रश्न संख्या जरूर शामिल करें.

इसके अलावा, उम्मीदवार HPBOSE कार्यालय में जाकर भी अपनी आपत्ति जमा कर सकते हैं.

फाइनल आंसर की और रिजल्ट प्रक्रिया

आपत्ति विंडो बंद होने के बाद बोर्ड विशेषज्ञों की टीम सभी दावों की जांच करेगी. सत्यापन के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर DElEd CET 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा. HPBOSE DElEd CET Answer Key 2026 उम्मीदवारों के लिए अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. आंसर की डाउनलोड कर समय पर आपत्ति दर्ज करना रिजल्ट पर सीधा प्रभाव डाल सकता है.

ये भी पढ़ें…

RSSB LDC Answer Key 2026 Release Date: राजस्थान LDC आंसर की जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Inspirational Story: जब सपनों ने दी नई उड़ान, 40 की उम्र में MBBS में लिया एडमिशन, छोड़ा सफल टेक करियर

Advertisement