HPBOSE 10th Result 2026 Date: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. बोर्ड ने अब तक HPBOSE 10th Result 2026 जारी नहीं किया है. ऐसे में छात्र लगातार रिजल्ट डेट से जुड़े अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे.
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 3 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा पूरे राज्य में एक ही शिफ्ट में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद से छात्र और अभिभावक रिजल्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
मई में जारी हो सकता है HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2026
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो हिमाचल बोर्ड आमतौर पर मई महीने में 10वीं के परिणाम घोषित करता है. इसी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि HPBOSE 10th Result 2026 भी मई में जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें.
पिछले वर्षों में कैसा रहा रिजल्ट?
2025 में 79.8% छात्र हुए पास
साल 2025 में HPBOSE 10वीं का रिजल्ट 15 मई को जारी किया गया था. परीक्षा में कुल 95,495 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 75,862 छात्रों ने सफलता हासिल की. कुल पास प्रतिशत 79.8% दर्ज किया गया था. साइना ठाकुर ने 696 अंक यानी 99.43% स्कोर कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया था.
2024 में रिद्धिमा शर्मा बनीं टॉपर
2024 में रिजल्ट 7 मई को घोषित किया गया था. उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 74.61% रहा. परीक्षा में 91,130 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 67,988 छात्र पास हुए. रिद्धिमा शर्मा ने 99.86% अंक हासिल कर टॉप किया था.
2023 में रहा शानदार प्रदर्शन
2023 में हिमाचल बोर्ड ने 25 मई को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था. उस साल कुल पास प्रतिशत 89.75% रहा था। परीक्षा में 91,440 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81,732 छात्र पास हुए थे. वहीं, 1,682 छात्रों को कंपार्टमेंट और 7,534 छात्रों को असफल घोषित किया गया था.
HPBOSE 10th Result 2026 ऐसे करें चेक
- HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- होमपेज पर “HPBOSE 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है. ऐसे में छात्र धैर्य रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें. रिजल्ट, री-चेकिंग और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट HPBOSE द्वारा ऑनलाइन जारी किए जाएंगे.