Home > शिक्षा > HP TET Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें Scorecard

HP TET Result 2026 Declared: हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें Scorecard

HP TET Result 2026: HPBOSE ने जून सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. HP TET June Scorecard कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा में कितने उम्मीदवार हुए सफल इसके बारे में यहां देख सकते हैं.

By: Munna Verma | Published: August 23, 2026 4:49:18 PM IST



HP TET Result 2026 Declared: HP TET Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने जून सेशन के लिए Himachal Pradesh Teacher Eligibility Test 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवार आगे की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अपने HP TET Eligibility Certificate का इस्तेमाल कर सकेंगे. योग्य अभ्यर्थी DigiLocker के माध्यम से भी अपना एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट प्राप्त कर पाएंगे.

HP TET June Result 2026: कितने उम्मीदवार हुए पास?

HP TET June Session 2026 की परीक्षाएं 7 जून से 21 जून 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी. सुबह की शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में कुल 29,900 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 6,744 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया. इस तरह 10 विषयों को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 22.56% रहा.

Special Educator TET में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत

इस बार अलग-अलग विषयों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन में काफी अंतर देखने को मिला. Special Educator TET (Class VI-XII) में सबसे अधिक 93.18% उम्मीदवार सफल हुए. इस परीक्षा में 88 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 82 ने क्वालिफाई किया. वहीं Special Educator TET (Pre-Primary to Class V) का पास प्रतिशत 42.50% रहा. इसमें 320 उम्मीदवारों में से 136 सफल हुए.

अन्य विषयों में TGT Non-Medical का पास प्रतिशत 19.14%, TGT Sanskrit का 15.82%, TGT Hindi का 15.60%, Punjabi का 12.68%, TGT Medical का 5.33%, TGT Arts का 5.15% और Urdu का 50% रहा.

ये भी पढ़ें…

Success Story: 16 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 10 किलो पनीर से शुरू किया कारोबार, आज 14,000 करोड़ का Empire
MPPSC Success Story: ड्राइवर के बेटे ने रचा इतिहास, MPPSC पास कर बने डिप्टी कलेक्टर; पिता ने सपने के लिए बेच दिया GPS

HP TET Scorecard 2026 ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “HP TET 2026 June Results” लिंक खोजकर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपना Application Number या Roll Number दर्ज करें.
Submit बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर अपना HP TET Scorecard देखें और डाउनलोड करें.
भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें.

Final Answer Key के बाद जारी हुआ रिजल्ट

बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद Final Answer Key जारी की थी. इसके बाद HP TET June 2026 का रिजल्ट घोषित किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, उन्हें सलाह है कि वे अपना स्कोरकार्ड ध्यान से चेक करें और भविष्य की शिक्षक भर्ती या दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रखें.

Advertisement