Home > शिक्षा > Google ने लॉन्च किया ऐसा AI Tool जो सिर्फ Code नहीं लिखता, पूरे काम को खुद संभालने की करता है कोशिश

Google ने लॉन्च किया ऐसा AI Tool जो सिर्फ Code नहीं लिखता, पूरे काम को खुद संभालने की करता है कोशिश

AI अब सिर्फ कोड लिखने तक सीमित नहीं रहा. Google Antigravity AI एजेंट्स की मदद से डेवलपर्स को प्लानिंग, कोडिंग, टेस्टिंग और बग फिक्सिंग जैसे काम आसान बनाने में मदद करता है.

By: Munna Verma | Published: September 2, 2026 2:39:18 PM IST



Google Antigravity Vs Gemini: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने सॉफ्टवेयर बनाने के तरीके को तेजी से बदल दिया है. अब AI सिर्फ कोड लिखने या सुझाव देने तक सीमित नहीं है, बल्कि डेवलपमेंट के कई चरणों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. इसी दिशा में Google का Antigravity एक नया एजेंट-फर्स्ट डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसे डेवलपर्स के काम को अधिक ऑटोमेटेड और टास्क-ओरिएंटेड बनाने के लिए तैयार किया गया है.

Google Antigravity को खास तौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए बनाया गया एजेंटिक डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म समझा जा सकता है. इसमें AI एजेंट सिर्फ कोड का सुझाव नहीं देते, बल्कि किसी पूरे काम को समझकर उसकी योजना बनाने और उसे कई चरणों में पूरा करने में मदद कर सकते हैं. ये एजेंट एडिटर, टर्मिनल और ब्राउजर जैसे डेवलपमेंट टूल्स के साथ काम कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी डेवलपर को एक वेब एप्लिकेशन तैयार करना हो तो AI एजेंट को प्रोजेक्ट बनाने, फीचर लागू करने, टेस्ट चलाने, संभावित बग पहचानने और जरूरी बदलाव करने जैसे काम सौंपे जा सकते हैं.

Google ने Antigravity को आगे बढ़ाते हुए Antigravity 2.0 और अन्य एजेंट-आधारित सुविधाओं पर भी जोर दिया है. इसका उद्देश्य डेवलपर्स को एक साथ कई AI एजेंट्स के साथ काम करने का वातावरण देना है.

Gemini और Antigravity में क्या अंतर है?

Gemini और Antigravity को एक ही चीज समझना सही नहीं होगा. आसान भाषा में कहें तो Gemini AI की बुद्धिमत्ता या मॉडल क्षमता है, जबकि Antigravity उस क्षमता को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के काम में इस्तेमाल करने वाला प्लेटफॉर्म है. Gemini टेक्स्ट, कोड, इमेज और दूसरे प्रकार के कंटेंट को समझने और तैयार करने में सक्षम AI मॉडल और प्रोडक्ट्स का परिवार है. दूसरी ओर Antigravity का फोकस AI एजेंट्स को डेवलपमेंट वर्कफ्लो से जोड़ने पर है.

Students और Developers के लिए क्यों खास?

सॉफ्टवेयर स्टूडेंट्स के लिए Antigravity जैसे टूल पूरे प्रोजेक्ट पर प्रयोग करने का नया रास्ता खोल सकते हैं. छात्र किसी छोटे ऐप से लेकर जटिल प्रोजेक्ट तक AI एजेंट की मदद से बना और टेस्ट कर सकते हैं. वहीं प्रोफेशनल डेवलपर्स के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा Productivity हो सकता है. डिबगिंग, टेस्टिंग, कोड में बदलाव और बार-बार होने वाले तकनीकी कामों में AI एजेंट मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें…

25 साल की उम्र में 5696766798000 रुपये की डील! MIT के आइडिया से SpaceX तक पहुंचे, ऐसे बदली जिंदगी की कहानी
IBPS RRB Clerk Vacancy: Bank में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, ग्रेजुएट करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

क्या AI Developers की जगह ले लेगा?

यह कहना जल्दबाजी होगी कि AI प्रोग्रामर्स की जगह ले देगा. AI से बने कोड में गलतियां और सुरक्षा संबंधी जोखिम हो सकते हैं. इसलिए डेवलपर्स को आर्किटेक्चर, सिक्योरिटी, टेस्टिंग और कोड क्वालिटी की समझ बनाए रखना जरूरी होगा. असल बदलाव शायद यह होगा कि डेवलपर केवल कोड लिखने वाला व्यक्ति न रहकर AI एजेंट्स को निर्देश देने, उनके काम की समीक्षा करने और सही दिशा देने वाला सुपरवाइजर बन जाएगा. आने वाले समय में प्रोग्रामिंग के साथ AI एजेंट मैनेजमेंट भी एक महत्वपूर्ण स्किल बन सकती है.

Advertisement