DU CSAS-UG Admission 2026 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक (UG) कोर्स में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2026 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक CSAS पोर्टल के माध्यम से विभिन्न अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस वर्ष भी सभी UG कोर्स में प्रवेश CUET UG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
CUET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्नातक कोर्स में सीधे प्रवेश नहीं दिया जाएगा. सभी सीटों का आवंटन CUET UG 2026 में उम्मीदवार के प्रदर्शन और उसकी कॉलेज व कोर्स प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा. इसलिए आवेदन करते समय सही जानकारी भरना बेहद महत्वपूर्ण है.
CSAS-UG 2026 की तीन चरणों वाली एडमिशन प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रक्रिया को तीन अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा.
फेज़ 1: CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले उम्मीदवारों को CSAS पोर्टल पर अपनी बेसिक जानकारी भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
फेज़ 2: कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरना
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम का चयन करेंगे. यही प्राथमिकताएं सीट आवंटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
फेज़ 3: सीट एलोकेशन और एडमिशन
CUET स्कोर और उम्मीदवार द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी. सीट मिलने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
DU CSAS Registration 2026: आवेदन शुल्क
CSAS-UG 2026 के लिए आवेदन शुल्क केवल एक बार देना होगा और यह नॉन-रिफंडेबल रहेगा.
UR / OBC-NCL / EWS उम्मीदवार: 250 रुपये
SC / ST / PwBD उम्मीदवार: 100 रुपये
इसके अलावा BFA, B.Sc (PE, HE & Sports) और B.A. (Hons.) Music प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. वहीं ECA और Sports Supernumerary Quota के लिए आवेदन करने पर प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क निर्धारित किया गया है.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन तभी सफल माना जाएगा जब शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपना CSAS डैशबोर्ड, रजिस्टर्ड ईमेल और आधिकारिक एडमिशन पोर्टल चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, सीट आवंटन या शेड्यूल अपडेट से वे चूक न जाएं.
यदि आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2026-27 सेशन के लिए स्नातक कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो समय रहते CSAS पोर्टल पर आवेदन पूरा करें. सही दस्तावेज, उचित प्राथमिकताएं और समय पर प्रक्रिया पूरी करने से आपकी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में एडमिशन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें…