Home > शिक्षा > CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड में आखिर क्यों गिरे PCM के नंबर? छात्रों के सवालों पर बोर्ड ने दी सफाई

CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड में आखिर क्यों गिरे PCM के नंबर? छात्रों के सवालों पर बोर्ड ने दी सफाई

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद छात्रों ने OSM मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए. कई छात्रों का दावा है कि खराब स्कैनिंग के कारण उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले.

By: Munna Verma | Last Updated: May 18, 2026 2:32:25 PM IST



CBSE Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं 2026 जारी होने के बाद देशभर में छात्रों के बीच मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर बहस तेज हो गई है. 13 मई को परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम पर सवाल उठाए. छात्रों का कहना है कि स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की क्वालिटी खराब होने के कारण उनके उत्तर सही तरीके से जांचे नहीं गए, जिससे अपेक्षा से कम अंक मिले.

सबसे ज्यादा असंतोष साइंस स्ट्रीम खासकर मैथेमैटिक्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री जैसे विषयों में देखने को मिला, कई छात्रों ने यह भी दावा किया कि JEE Main में 95 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक लाने के बावजूद CBSE बोर्ड परीक्षा में उनके स्कोर काफी कम आए.

CBSE ने क्या कहा?

बढ़ती आलोचनाओं के बीच CBSE ने 17 मई को मीडिया ब्रीफिंग आयोजित की. शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने स्वीकार किया कि इस वर्ष पास प्रतिशत और औसत अंक दोनों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथेमैटिक्स और Accountancy जैसे विषयों में A1 और A2 ग्रेड के कट-ऑफ 1 से 3 अंकों तक नीचे आए हैं.

बोर्ड के अनुसार, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई विस्तृत मार्किंग स्कीम का सख्ती से पालन किया गया. CBSE का कहना है कि अब केवल रटकर लिखने के बजाय छात्रों की वैचारिक समझ और विषय की गहराई को प्राथमिकता दी जा रही है.

साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा बदलाव

CBSE के तीन वर्षों के आंकड़ों की तुलना करें तो Science Stream में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी. Mathematics में A1 ग्रेड की सीमा 2024 में 88 अंक थी, जो 2026 में घटकर 85 अंक हो गई. Physics में यह गिरावट और अधिक रही, जहां A1 कट-ऑफ 84 से घटकर 79 अंक पहुंच गया. Chemistry में भी A1 ग्रेड का कट-ऑफ 92 से गिरकर 87 अंक रहा. हालांकि Biology में स्थिरता बनी रही और A1 ग्रेड लगातार 91 अंक पर कायम रहा.

Commerce Stream में Accountancy सबसे ज्यादा प्रभावित

Commerce Stream में भी कट-ऑफ में हल्की गिरावट दर्ज की गई. Economics में A1 ग्रेड 91 से घटकर 89 अंक हो गया, जबकि Business Studies में यह 90 अंक पर आ गया. सबसे बड़ा बदलाव Accountancy विषय में देखने को मिला. 2024 में जहां A1 ग्रेड के लिए 93 अंक आवश्यक थे, वहीं 2026 में यह घटकर 89 अंक रह गया. A2 ग्रेड की सीमा भी पहले की तुलना में कम हुई.

Humanities Stream रही लगभग स्थिर

Humanities Stream में बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले. History और Political Science में कट-ऑफ में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि Geography लगभग स्थिर रहा. English Core में पिछले तीन वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ और A1 ग्रेड लगातार 92 अंक पर बना रहा.

छात्रों को मिला Revaluation का विकल्प

CBSE ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संदेह है तो वह उत्तर पुस्तिका की कॉपी, सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है. बोर्ड का दावा है कि OSM सिस्टम पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, लेकिन छात्रों की बढ़ती चिंताओं ने इस प्रक्रिया पर नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें:- School Holiday: तेज गर्मी के चलते बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Advertisement