Home > शिक्षा > CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट? यहां से चेक कर पाएंगे स्कोरकार्ड

CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट? यहां से चेक कर पाएंगे स्कोरकार्ड

CBSE 12th Result 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे cbse.gov.in के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

By: Munna Verma | Last Updated: May 7, 2026 2:11:09 PM IST



CBSE 12th Result 2026 Date: देशभर के लाखों छात्रों को अब CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का बेसब्री से इंतजार है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अभी तक कक्षा 12वीं के परिणाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे.

इस साल CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न हुई थी. अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें केवल रिजल्ट डेट पर टिकी हुई हैं.

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कहां देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके अलावा बोर्ड अन्य सरकारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराएगा.

रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइटें
results.cbse.nic.in
CBSE Official Website
cbseresults.nic.in
DigiLocker
results.gov.in

इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकेंगे.

CBSE रिजल्ट 2026 की तारीख को लेकर क्या जानकारी है?

CBSE बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा पहले से नहीं की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस के सीधे ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेगा. रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद बोर्ड एक आधिकारिक नोटिस जारी करेगा, जिसमें रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार जारी, जानें संभावित तारीख और चेक करने का तरीका

CBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट .cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

SMS और मोबाइल ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

इंटरनेट की समस्या होने पर छात्र SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध होगी, जिसे आगे कॉलेज एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस समय, इस Direct Link से करें चेक

Advertisement