CBSE Class 10th Second Board Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड रिज़ल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है. हालांकि, रिज़ल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे.
इस साल दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी पर भरोसा करें और नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.
किन वेबसाइटों पर मिलेगा रिज़ल्ट?
CBSE कक्षा 10 दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद छात्र विभिन्न आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिज़ल्ट देख सकेंगे. इनमें CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, रिज़ल्ट पोर्टल, DigiLocker और UMANG ऐप शामिल हैं। इसके अलावा SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकेगा.
कब हुई थी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
CBSE द्वारा आयोजित दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू हुई थी. परीक्षा का पहला पेपर गणित विषय का था, जबकि अंतिम परीक्षा 21 मई 2026 को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ संपन्न हुई. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित था.
पहली बोर्ड परीक्षा में कैसा रहा प्रदर्शन?
CBSE ने कक्षा 10 की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया था. इस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी दर्ज किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है. बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक हासिल किए थे.
दूसरी बोर्ड परीक्षा क्यों शुरू की गई?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप CBSE ने दूसरी बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था लागू की है. इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करना है. इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंकों को बेहतर बना सकते हैं.
CBSE Class 10th Second Board Result 2026 ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध “CBSE 10th Second Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर आपका रिज़ल्ट दिखाई देगा.
भविष्य के उपयोग के लिए रिज़ल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.