Home > शिक्षा > AP EAMCET Result 2026: 10,000 से 25,000 रैंक वालों छात्रों को इन टॉप कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, देखें पूरी लिस्ट

AP EAMCET Result 2026: 10,000 से 25,000 रैंक वालों छात्रों को इन टॉप कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, देखें पूरी लिस्ट

By: Shivashakti Narayan Singh | Last Updated: June 30, 2026 2:39:12 PM IST



AP EAMCET Result 2026: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET/EAPCET) 2026 का रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम 30 जून 2026 को दोपहर 3 बजे जारी हो सकता है. रिजल्ट से पहले 10,000 से 25,000 रैंक के बीच आने वाले उम्मीदवारों के लिए संभावित कॉलेज विकल्प सामने आए हैं, जिनकी मदद से वे काउंसलिंग की तैयारी कर सकते हैं.
 
आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसी प्रक्रिया के आधार पर विभिन्न कॉलेजों और कोर्स में सीट आवंटित की जाएगी.

 10,000-25,000 रैंक पर मिल सकते हैं ये कॉलेज

College

Branch

OC (Open Category ) Boys Rank

एमवीजीआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (MVGR College of Engineering)

INF

20015

वासीरेड्डी वेंकटाद्रि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Vasireddy Venkatadri Institute of Technology)

ECE

20615

मोहन बाबू यूनिवर्सिटी (Mohan Babu University)

CSC

21382

विग्नन्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Vignan’s Institute of Information Technology)

AID

21250

सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (Centurion University of Technology and Management)

CSD

21454

श्री वासवी इंजीनियरिंग कॉलेज (Sri Vasavi Engineering College)

CSE

21518

एसआरएम यूनिवर्सिटी एपी (SRM University AP)

CIV

21726

नारायणा इंजीनियरिंग कॉलेज (Narayana Engineering College)

CSM

22517

अपोलो यूनिवर्सिटी (Apollo University)

CSC

22722

गायत्री विद्या परिषद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Gayatri Vidya Parishad College of Engineering)

EEE

23074

सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (Siddharth Institute of Engineering and Technology)

CAI

22992

जीवीपी कॉलेज फॉर डिग्री एंड पीजी कोर्सेज (GVP College for Degree and PG Courses)

CSM

23508

आदित्य यूनिवर्सिटी (Aditya University)

CSD

23835

आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (Aditya Institute of Technology and Management)

CSE

24017

जेएनटीयूके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नरसरावपेट (JNTUK College of Engineering, Narasaraopeta)

CSE

24973

 

इन कॉलेजों को माना जा रहा बेहतर विकल्प

10,000 से 25,000 रैंक वाले छात्रों के लिए MVGR College of Engineering का Information Technology (IT) ब्रांच सबसे अच्छे विकल्पों में माना जा रहा है. इसके बाद Vasireddy Venkatadri Institute of Technology का ECE और Mohan Babu University का CSE भी अच्छी पसंद माने जा रहे हैं.

 एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी?

सामान्य (General), EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को AP EAMCET 2026 में कम से कम 25 प्रतिशत अंक (40 अंक) हासिल करना जरूरी है. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक की यह शर्त लागू नहीं होती.

 क्या है AP EAMCET (EAPCET)?

AP EAMCET, जिसे अब ‘AP EAPCET’ कहा जाता है, आंध्र प्रदेश का राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है. इसके माध्यम से इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी के स्नातक (UG) कोर्स में दाखिला मिलता है.इस परीक्षा के जरिए छात्र ‘B.E., B.Tech., B.Tech. (Dairy, Agriculture, Food Technology)’ के अलावा ‘B.Sc. Agriculture, Horticulture, Forestry, B.V.Sc., B.F.Sc., B.Pharmacy और Pharma.D’ जैसे कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं.

Advertisement