AP EAMCET 2026 Result: आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET/EAPCET) 2026 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AP EAMCET 2026 का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. रिजल्ट अनाउंस होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे.
ये एग्जाम राज्य के कई इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. एग्जाम में प्राप्त रैंक के आधार पर कैंडिडेट्स को कई कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा.
AP EAMCET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check AP EAMCET 2026 Result Online?)
रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स कुछ आसान स्टेप का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘AP EAMCET 2026 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड आ जाएगा.
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसका पीडीएफ डाउनलोड करके सेफ रखें.
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच जरूर करनी चाहिए. स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, हॉल टिकट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम की स्ट्रीम (इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर या फार्मेसी) जैसी जरूरी जानकारी लिखी होगी.
यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करना चाहिए.
रैंक कार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका (How to Download AP EAMCET 2026 Marksheet/Rank Card?)
- रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रिजल्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा.
- इसके बाद स्कोरकार्ड या रैंक कार्ड लिंक को ओपन करें.
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करते ही पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी.
- काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के दौरान इसकी हार्ड कॉपी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए प्रिंटआउट निकालकर सेफ रखना बेहतर रहेगा.
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
AP EAMCET 2026 में सफल घोषित होने वाले कैंडिडेट आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. रिजल्ट के बाद काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा, जिसके अंदर छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, वेब ऑप्शन एंट्री और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में भाग लेना होगा.
काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required for AP EAMCET Counselling)
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखने चाहिए. इनमें AP EAMCET रैंक कार्ड, हॉल टिकट, क्लास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) शामिल हैं.